हजारीबाग:- राज्य में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधते हुए बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व कि बीजेपी सरकार पर खूब निशाना साधाद्य अंबा प्रसाद ने कहा कि विगत 5 वर्षों में बीजेपी के सरकार ने पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लचर कर दियाद्य स्वास्थ्य संबंधी किसी भी मामले पर बीजेपी ने कोई भी काम नहीं किया हैद्य यही वजह है कि पूर्व की बीजेपी सरकार के द्वारा राज्य के किसी भी स्वास्थ्य केंद्रों पर ध्यान ना देने की वजह से ही इस कोरोनावायरस के संकट के समय में राज्य सरकार को और भी ज्यादा बोझ पड़ गया हैद्य वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान बद से बदतर हो गई थी जिसे सुधारने की कवायद वर्तमान की महागठबंधन सरकार और स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया जा रहा हैद्य
ज्ञात हो कि विधानसभा अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विधायक अंबा प्रसाद ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर से ही स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है
अंबा प्रसाद द्वारा किए गए प्रयास अब रंग लाने लगी है विधानसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ऑक्सीजन सिलेंडर चार महीने पूर्व से ही उपलब्ध है. साथ ही साथ आधुनिक ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन 2 महीने पूर्व से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद है जिससे अगर ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति पैदा होती है तो इस मशीन के द्वारा ऑक्सीजन सामुदायिक केंद्र में ही तुरंत ऑक्सीजन बनाया जा सकता हैद्य इस तरह की कई अत्याधुनिक मशीन विधानसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध हैद्य विधायक के पहल पर विधानसभा के सभी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन बनाने वाली दो दो अत्याधुनिक मशीन ऑक्सीजन सिलेंडर तथा उसके साथ सभी उपकरण, डिलीवरी टेबल, बेडशीट, मरीजों के लिए बेड ,लेबर टेबल, बेडसाइड लॉकर, डिस्पोजेबल बेड शीट तथा अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध हैद्य साथ ही साथ केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच की ट्रूनेट मशीन भी उपलब्ध हो गई है जिससे करोना जांच करवाने में क्षेत्र के लोगों को सहूलियत हो रही हैद्य.

