BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा – देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in Uncategorized
पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा – देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

पीएम ने संकल्प से सिद्धि की बात कही, कहा - देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा हिंदुस्तान भाजपा पर क्यों विश्वास करता है. यह भरोसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा ही है. जो संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती है. जो वादा हम देश के लोगों से करते हैं उस पर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं. कांग्रेस ने देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया है, जिसके कारण घोषणा पत्रों पर, नेताओं के वादों पर देशवासियों का भरोसा करीब-करीब उठ ही गया था, क्योंकि उन्होंने वही परंपरा पैदा की थी.

लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं. देश के लोगों में यह भावना भरने वाली कांग्रेस की परंपरा, कांग्रेस के इरादे के कारण यह स्थिति पैदा हुई. कांग्रेस और जेएमएम फिर उनके साथ आरजेडी, वामपंथी जैसे इनके सहयोगी हमेशा यही करते रहे हैं. लेकिन साथियों, भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हो. उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक करते हैं. हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं ना ही चैन की नींद सोते हैं. हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम अपने आप को मिटाते रहते हैं.

6 महीने पहले मैं और मेरे भाजपा के सभी साथी आए थे. तब हमने कहा था कि झारखंड सहित देश के हर किसान परिवार के बैंक खाते में सीधी मदद पहुंचाएंगे. आप मुझे बताइए यह संकल्प पूरा हुआ कि नहीं हुआ. हमने वादा किया था निभाया कि नहीं निभाया. हमने कहा था छोटे किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार, छोटे व्यापारी उन सभी को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की व्यवस्था करेंगे. यह संकल्प भी हमने आते ही पूरा कर दिया. 2024 तक देश के हर घर को जल देने का काम करेंगे. इसे 2024 तक पूरा करके रहेंगे. इस काम को पूरा करने के लिए 3:30 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके कारण मेरी माताओं, बहनों की पानी की समस्या से मुक्ति होगी. इस योजना का लाभ झारखंड को तो मिलेगा ही यह क्षेत्र के गरीबों को नई ताकत देगा. इनकी तकलीफ जल जीवन मिशन से कम होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अगर झारखंड को कुछ दिया है तो वह है…धूल, धुआं और धोखाः पीएम

Next Post

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी ने किया वोट

Next Post
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी ने किया वोट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धौनी ने किया वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d