रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन ने करोड़ों कार्यकर्ताओं को समाज सेवा करने कीनई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की है.
दीपक प्रकाश शनिवार को प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन कार्यक्रम की ऑनलाइन प्रस्तुति में शामिल हुए थे.
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश से कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच जो भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने गरीबों, प्रवासी मजदूरों, श्रमिकों जरूरतमंदों की सेवा की. जो देश के इतिहास में अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भय के बीच भी गरीबों का भरोसा बनने का काम किया है.
उन्होंने प्रधानमंत्री का केंद्र सरकार की मदद के लिए प्रदेश की जनता की ओर से अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया.
भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है …..बाबूलाल मरांडी
नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के जनसंघ से लेकर भाजपा तक की विकास यात्रा सेवा भावना के साथ राजनीति पर आधारित है. भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया है. समाज की सेवा ही पार्टी का संकल्प है. उन्होंने कहा कि पार्टी के महापुरुषों और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही कार्यकर्ताओं ने कोरोना आफत को भी अवसर में बदल दिया.
उद्बोधन एवं राज्यों की प्रस्तुति को सुनने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री विधायक नवीन जायसवाल, काजल प्रधान, विधायक सी पी सिंह, विरंची नारायण, समरी लाल, हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, सांसद संजय सेठ, सुदर्शन भगत, विधायक समरी लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी आदि शामिल हुए.
आज 7 राज्यों की ऑनलाइन प्रस्तुति हुई जिसमें उत्तरप्रदेश,आसाम,महाराष्ट्र, दिल्ली,बिहार,राजस्थान एवम् कर्नाटक शामिल हुए।शेष राज्यों के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने देश भर में ऑनलाइन प्रस्तुति को सुना.

