BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को चकमा देकर कैदी हुआ फरार

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
सदर अस्पताल में इलाजरत कैदी फरार
Share on FacebookShare on Twitter

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद के नगर थाने की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए हाजत में बंद एक युवक फरार हो गया. युवक के हाजत से फरार होने की भनक लगते ही वहां तैनात इंस्पेक्टर से लेकर अन्य पुलिस कर्मी हरकत में आए और उसके संभावित ठिकानों को पता लगाने के लिए थाना से लेकर शहर के मुख्य सड़क मार्ग तक की सीसीटीवी के फुटेज खंगालना शुरू किया.

लापरवाह कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस संबंध में एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि लापारवाह कर्मियों के खिलाफ हरहाल में कार्रवाई होगी. अब तक के जांच में यह जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात संतरी डयूटी और रात्रि प्रहरी में तैनात कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस मामले में उसके खिलाफ एक अन्य एफआईआर भी दर्ज की गई है.

लोगों ने पकड़कर किया था पुलिस के हवाले

बता दें कि शुक्रवार को जिले के राजाबाजार के लोगों ने एक युवक सुशांत कुमार को चार पुड़िया ड्रग्स के साथ पकड़कर नगर थाने की पुलिस को हवाले किया था. उक्त युवक नगर थाने की हाजत में बंद था. शनिवार के अहले सुबह सुरक्षा कर्मियों को वहां न देख उक्त युवक हाजत से फरार हो गया. युवक के फरार हाेने की इस घटना ने नगर थाने की सुरक्षा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की अपनी डयूटी के प्रति लापरवाही की पोल खोल दी है.

https://bnnbharat.com/girls-walk-15-km-on-foot-and-go-to-study/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल

Next Post

मजदूरों से भरी बस नदी में पलटी, एक की मौत, छह घायल

Next Post
स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, मौके पर ही चार लोगों ने तोड़ा दम

मजदूरों से भरी बस नदी में पलटी, एक की मौत, छह घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d