BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों को बरगलाने वाले जाएंगे जेल: रघुवर दास

by bnnbharat.com
July 15, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी प्राथमिकताओं के साथ राज्य के उपायुक्तों और उप विकास आयुक्तों से किया सीधा संवाद कहा कि किसानों को एक साजिश के तहत बरगलाने वाले लोग किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी हैं। ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें सीधा जेल भेजें। बैठक के दौरान यह बात उभर कर सामने आई कि कुछ जिलों में किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना का लाभ लेने पर उनकी जमीन छीन जाने की झूठी अफवाह फैला बरगला रहें हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को खेती के लिए मदद करने पर आमादा है और राष्ट्रविरोधी शक्तियां किसानों को बरगला रही है। यह नहीं होने देंगे। किसानों को जागरूक करें। उनकी जमीन वर्तमान सरकार के रहते कोई नहीं छीन सकता।

5000 करोड़ राशि सीधे किसानों के खाते में जाएंगे

राज्य के 35 लाख किसानों के बीच 5000 करोड़ की राशि सीधे उनके खाते में जाएगी। किसानों के निबंधन का कार्य 25 अगस्त तक पूरा कर लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों, इसका पूरा प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्ची नीयत से राह मुक़म्मल होती है। गांवों के दम पर लोकतंत्र आबाद है — आइये हम उनके विकास के लिए समर्पित हों। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने राज्य के उपायुक्त व उप विकास आयुक्त के साथ राज्य की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक के दौरान कही

ग्राम सभा से पारित योजना को लागू करें, ऐसा नहीं करने वाले जो भी अड़ंगा लगाए-कड़ी करवाई करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामसभा से स्वीकृत गांव की सड़कों को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट योजना, पेभर ब्लॉक की सड़क और सौर ऊर्जा से गांवों में पाइपलाइन से पेयजलापूर्ति योजना हर हाल में 30 सितंबर तक पूरी हो जानी चाहिए। ग्राम सभा से पारित योजना को लागू करें, ऐसा नहीं करने वाले जो भी अड़ंगा लगाए-कड़ी करवाई करें। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के सीआर में उनके विरुद्ध लिखा जाएगा। स्ट्रीट लाइट के लिए बचे हुए पंचायत का रेक्विजिशन समय पर भेज दें।

प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को आच्छादित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को आच्छादित करें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले सभी जरूरतमंद इस दायरे में आ जाये यह सुनिश्चित होना चाहिए। यह भी सुनिश्चित करें कि बन रहे घर को उज्ज्वला योजना के तहत LPG कनेक्शन, शौचालय और बिजली की उपलब्धता पूर्ण की जाए। जिन लाभुकों का आवास पूर्ण हो रहें हैं उन्हें योजना का अंतिम किस्त यथाशीघ्र जारी कर दें। जिस गति से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लाभुकों को दिया जा रहा है उस गति से अम्बेडकर आवास योजना और बिरसा आवास योजना को भी धरातल पर उतारें।

विधायक कोष की 50 लाख की राशि पेयजलापूर्ति में होगी खर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी उपायुक्त सांसद और विधायक मद की राशि से होने वाले कार्यों की अनुशंसा 1 सप्ताह में ले लें। विधायक कोष से 50 लाख की राशि से दलित और आदिवासी टोलों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य हेतु संबंधित विधायक से स्वीकृति जल्द लें।

महिला सशक्तीकरण है प्राथमिकता, सखी मंडल को करें और सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए सभी पंचायत में 1 सखी मंडल का गठन होना आवश्यक है। 30 सितंबर तक इसका गठन कर लें। सखी मंडल को Ready to Eat योजना से जोड़ा जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण देने की योजना है। उपायुक्त इस बात का ध्यान रखें कि गांव की बेहद गरीब, जिसका आय का कोई साधन न हो उन्हें सखी मंडल से जोड़ उनके स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करें। सखी मंडल में गांव की पांच महिला ऐसी होनी चाहिए जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि *सखी मंडल के माध्यम से अब आदिम जनजाति समूह को डाकिया योजना के तहत खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

सप्ताह में एक दिन गांव जाएं उपायुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संचयन समय की मांग है। इस निमित जल संचयन हेतु पूरे राज्य के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मॉनसून का पानी कैसे रोकें। इस पर धरातल पर कार्य होना चाहिए। ट्रेंच कम बंड योजना जल संचयन का माध्यम बनाया गया है। सभी उपायुक्त जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सप्ताह में एक दिन किसी गांव का दौरा करें। जनभागीदारी से इसे जन आंदोलन बनायें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों यह दिया लक्ष्य :-

30 जुलाई तक कमल क्लब का गठन करें

दाखिल- खारिज से संबंधित मामलों का जल्द निपटारा शिविर के माध्यम से भी होना चाहिए, अनावश्यक रूप से मामलों को लंबित न रखें

टाना भगत का जमीन से संबंधित मामलों का निष्पादन शिविर लगाकर करें

नक्सल घटना में मृत लोगों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।

शौचालय निर्माण योजना से लाभान्वित हुए बिना कोई घर न रहे

DMFT मद से गांव की सड़कों का निर्माण करें उपायुक्त

राज्य भर में 800 किमी 10 साल पुरानी ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य आरंभ करें

23 सितंबर तक राज्य के 57 लाख परिवार को मिल जाना चाहिए गोल्डेन कार्ड

निबंधन रहित 1 लाख गर्भवती महिलाओं का निबंधन तय करें

सुकन्या योजना के तहत बालिग हो चुकी बच्चियों को योजना के तहत दें 10 हजार रुपये

छूटे हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को करें बिजली से आच्छादित

असंगठित मजदूरों का निबंधन शिविर व अन्य माध्यमों से करें, उन्हें योजना का लाभ दें

सौभाग्य योजना के तहत हर घर बिजली पहुंच गई यह सुनिश्चित करें

आकांक्षी जिलों में वहां की भाषा के अनुसार शिक्षकों को (घंटी पर) नियुक्त करें

विधवा पेंशन से कोई विधवा बहन वंचित न रहे

पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण कार्य यथाशीघ्र पूरा करे

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, कैबिनेट सचिव श्री अजय कुमार सिंहसभी विभाग के प्रधान सचिव, विभागीय सचिव, सभी प्रमंडल के आयुक्त, संथालपरगना प्रमंडल को छोड़कर सभी जिलों के उपायुक्त और उपविकास आयुक्त उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोनाल्ड ट्रम्प ने बिना नाम लिए 4 महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी

Next Post

सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की तिलैया डैम में डूबने से गयी जान

Next Post

सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की तिलैया डैम में डूबने से गयी जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d