BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संगठन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी रखना चाहिए-ददई दूबे

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू
Share on FacebookShare on Twitter


इंटक की ओर से मिलन समारोह आयोजित
रांची
:- इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, इंटक की ओर से आज राजधानी रांची में मिलन समारोह आयोजित किया गया. इंटक की महिला मोर्चा की अध्यक्ष निशा भगत की अध्यक्षता में मिलन समारोह में इंटक के अध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता छोटू समेत कई नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्त्ता रूबी कुजूर और राजेश तिर्की सैकड़ों लोगों ने इंटक की सदस्यता ग्रहण की.
रांची के बजरा में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करे हुए ददई दूबे ने कहा कि पार्टी संगठन से सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को जोड़ने का काम जारी रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिलाकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक कदम उठाने काम किया. उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी का झंडा-बैनर तले और लोगों का संगठन के प्रति आकर्षण बढ़े इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान जारी रखना चाहिए.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन सरकार में पिछले नौ महीने के दौरान कोरोना संक्रमणकाल में मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में देशभर के विभिन्न हिस्सों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को हवाई जहाज से वापस घर लाया गया. इस दौरान प्रवासी मजदूरों और उनके परिवारों के समक्ष खाने-पीने का संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए हर जरुरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन मुहैय्या कराया गया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पार्टी की ओर से एक हेल्पलाइन डेस्क की भी स्थापना की गयी और लॉकडाउन के दौरान विभिन्न माध्यमों से जरुरतमंद श्रमिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराया गयी.
इस मौके पर निशा भगत ने कहा कि इंटक के माध्यम से लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने का प्रयास तेज किया जाएगा. राजेश तिर्की ने कहा कि हाल के दिनों में इंटक और कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग अब केंद्र की प्रधानमंत्री नेतृत्व वाली सरकार से किसी भी कीमत पर छुटकारा पाना चाहते है. मिलन समारोह में इंटक की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में नीरा टोप्पो, अंजली गुप्ता, बबीता सिन्हा, रोशन, संगीता टोप्पो और मिथिलेश दूबे शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर कई योजनाओं की होगी शुरुआत -मुख्यमंत्री

Next Post

नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Next Post

नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d