लखीसराय: लखीसराय क्यूल को जोड़ने के लिए नए पुल पर चल रहे एनआई कार्य में रेलवे कर्मी पुराने पुल को विदा कर नए पुल से जोड़ने में जुट गए हैं. वहीं क्यूल लखीसराय में पुरानी तकनीक द्वारा हो रहे परिचालन को भी खत्म कर दिया गया है.
जहां लखीसराय में दो प्लेटफार्म हुआ करते थे अब वहीं नयी प्रक्रिया में चार प्लेटफॉर्म होंगे जबकि क्यूल स्टेशन पर 5 प्लेटफार्म की जगह पर अब 8 प्लेटफॉर्म हो जायेंगे.
एनआई के चौथे स्टेज के काम में नवनिर्मित प्लेटफॉर्म 7 और 8 पर पटरी बिछाने का काम और उसे नए सिरे से जोड़ने का काम शुरू हो गया है. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि एनआई का काम 17 मई तक पूरा कर लिया जाएगा.
एनआई का कार्य पूरा होते ही नए रूप रंग में बने क्यूल एवं लखीसराय के निरीक्षण में दानापुर मंडल के डीआरएम एवं हाजीपुर मंडल के जीएम एवं अन्य अधिकारी पहुंचेंगे जिसके बाद मिले दिशा निर्देश के आधार पर आगे और रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा.

