सुभाष प्रसाद सिंह,
जामताड़ा: जामताड़ा जिले के दो नाला एवं जामताड़ा विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पुरी कर ली गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गणेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में 26 नवंबर से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी.
वहीं 3 दिसंबर तक प्रत्याशी नामंकन कर सकेंगे. 4 दिसंबर को प्रपत्रों की जांच एवं 6 दिसंबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे.
उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना की जाएगी.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नाला विधानसभा के 332 बुथों पर 2 लाख 19 हजार 195 जबकि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के 366 बुथों पर 2 लाख 69 हजार 861 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

