BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका में बाहर फंसे मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी, केरल से पहुंचे 22 मजदूर

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
दुमका में बाहर फंसे मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी, केरल से पहुंचे 22 मजदूर

दुमका में बाहर फंसे मजदूरों के घर वापसी का सिलसिला जारी, केरल से पहुंचे 22 मजदूर

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका : दुमका जिला सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर और जिला प्रशासन  की पहल पर शनिवार को केरल से पांच दिनों की लंबी बस यात्रा कर 22 प्रवासी श्रमिक दुमका पहुंचे. दो दिन पूर्व ही जिला प्रशासन की पहल पर भूटान से 40 मजदूरों को वापस लाया गया जबकि भूटान में अभी भी 80-90 मजदूर फंसे है. जिला प्रशासन द्वारा वाहन भेजकर भूटान में फंसे मजदूरों को घर वापस लाने की दिशा में प्रयास जारी है. जिला प्रशासन द्वारा केरल से आते मजदूरों का इंडोर स्टेडियम में सभी लोगों का स्क्रीनिंग किया गया और सभी के स्वास्थ्य की जांच की गयी. लोगों का डेटाबेस तैयार किया गया. इनमें रामगढ़ प्रखंड के 15,जामा प्रखंड के 3 और जरमुंडी प्रखंड के 4 लोग शामिल हैं. सभी को भोजन कराने के उपरांत होम क्वारेंटाईन के लिए भेज दिया गया. प्रशासनिक स्तर पर मजदूरों को  अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने,कुछ दिन अपने परिवार के सदस्यों से दूरी बनाये रखने और मुँह एवं नाक को ढकने के लिए मास्क या गमछा का प्रयोग कर सावधनी बरतने का निर्देश दिया. इस पर सभी श्रमिकों ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान जब हर तरफ हमें अंधेरा दिखाई दे रहा था. घर आने के बारे में सोचना सपना ही लगता था. उसी बीच राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रयास ने सभी में एक नयी उम्मीद जगाया है. हम सभी आज यह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन को हमारी चिंता है. हम सभी तहे दिल से सरकार तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं.
इस दौरान सहा अभि भवन प्रमंडल दुमका सुनील कुमार, सहा0 अभि0 ग्रा0 कार्य प्र0 दुमका विनोद कुमार तकनीकी सहायक जिला परिवहन कार्यालय अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चाईबासा : उपविकास आयुक्त ने घर से ही कार्याें का किया निष्पादन

Next Post

बीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित न राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था- बन्ना गुप्ता

Next Post
बीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित न राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था- बन्ना गुप्ता

बीजेपी राज में न बॉर्डर सुरक्षित न राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था- बन्ना गुप्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d