BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरे पुण्यतिथि पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरे पुण्यतिथि पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरे पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के तत्वाधान में 17 मंडलों में चल रहे कार्यक्रम के तहत कोकर मंडल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा रांची महानगर के मंत्री अजय अग्रवाल के आवासीय कार्यालय के बाहर हुआ. कार्यक्रम में वार्ड 8 की पार्षद वीणा अग्रवाल, महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में असहाय व्यक्तियों के बीच राशन एवं फल का वितरण किया गया.

वहीं कार्यक्रम में पार्षद वीणा अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी एक वैश्विक नेता थे. उनके नेतृत्व में भारत विकास की ऊचाईयों को छू रहा था.

महानगर अध्यक्ष के. के गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के विकास के लिए संकल्पित थे. उन्होंने सौ साल से लटके हुए कावेरी विवाद को सुलझाया.

संरचनात्मक ढांचे के लिये कार्यदल, सॉफ्टवेयर विकास के लिये सूचना एवं प्रौद्योगिकी कार्यदल, विद्युतीकरण में गति लाने के लिये केन्द्रीय विद्युत नियामक आयोग आदि का गठन किया.

राष्ट्रीय राजमार्गों एवं हवाई अड्डों का विकास, नई टेलीकॉम नीति तथा कोकण रेलवे की शुरुआत करके बुनियादी संरचनात्मक ढांचे को मजबूत करने वाले कदम उठाया.

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति, आर्थिक सलाह समिति, व्यापार एवं उद्योग समिति भी गठित की. आवश्यक उपभोक्ता सामग्रियों के मूल्योंं को नियंत्रित करने के लिये मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन बुलाया. उड़ीसा के सर्वाधिक निर्धन क्षेत्र के लिये सात सूत्रीय निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया.

आवास निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए अर्बन सीलिंग एक्ट समाप्त किया. ग्रामीण रोजगार सृजन एवं विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के लिये बीमा योजना समेत अन्य विकासशील कार्य किये.

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश भल्ला, कपिलदेव प्रसाद, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुनील कुमार, सुमित झा, बसंत पांडेय, राजू पांडेय, मनोज कुमार, रवि अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, आशीष रंजन, गोपाल रवि, अभय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह जानकारी भाजपा रांची महानगर सोशल मीडिया के सह संयोजक सोनू मिश्रा ने दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे अटल बिहारी वाजपेयी: राजेश शुक्ल

Next Post

धोनी का नाम इतिहास में लिखा जाएगा: CM पलानीस्वामी

Next Post
धोनी का नाम इतिहास में लिखा जाएगा: CM पलानीस्वामी

धोनी का नाम इतिहास में लिखा जाएगा: CM पलानीस्वामी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d