पथरगामाः पथरगामा के सार्थक सोच वाले युवाओं द्वारा गठित प्रगतिशील युवा संघर्ष समिति के द्वारा हाड़ कंपकंपाती ठंड के मद्देनजर रविवार को
गांव-गांव घूम कर 251 निःसहाय वृद्ध एवं दिव्यांग के बीच कंबल का वितरण किया गया. कम्बल पाकर बाबूपुर निवासी धनंजय सिंह ने प्रगतिशील युवा
संघर्ष समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोग ऐसे ही सेवा करते रहे ताकि हम गरीबों को सहायता मिलता रहे.
कंबल वितरण में समिति के प्रसनजीत सिंह,राजू साह,गोपाल भगत आदि दर्जनों युवा कार्यकर्ता शामिल थे.

