नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने मंहगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता से कर जमा करने में इतना व्यस्त है कि उसे गैस-डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में ही विकास नजर आने लगा है. उन्होंने कहा जनता मंहगाई की मार से परेशान है और मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त है.
गैल, डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लेकर छपी एक खबर का हवाला देते हुए लिखा, ‘मोदी जी ने ‘GDP’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त.’

