BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुझाव पेटी के द्वारा जनता अपने सुझाव को पहुंचाये सरकार तक : अमर कुमार बाउरी

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
सुझाव पेटी के द्वारा जनता अपने सुझाव को पहुंचाये सरकार तक : अमर कुमार बाउरी

The public should make their suggestions available to the government through suggestion box: Amar Kumar Bauri

Share on FacebookShare on Twitter

संजय कुमार,

बोकारो: सुझाव पेटी में जनता अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी ताकि सरकार जनता के सुझाव पर गहन चिंतन कर जनता के अनुरूप घोषणा पत्र तैयार कर सके. यह पेटी बोकारो जिला के सभी मंडल, गांव तक भी जाएगी और जनता से सुझाव लेगी. उक्त बातें मंत्री, झारखंड सरकार अमर कुमार बाउरी ने बोकारो परिसदन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि आज की जनता समझदार है. वो अपना आंकलन कर के ही अपने अधिकार, अपने मत का उपयोग सही पार्टी के लिए करेगी.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी को सत्ता मिली उसके बाद से लेकर अभी तक के पांच वर्ष में गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा आदि के लिए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास किया है. पार्टी का उद्देश्य है कि प्रत्येक योजनाओं का फायदा ग्रामीण स्तर तक के लोगों को मिले.

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुवां रहित जीवन देने का संकल्प सरकार ने लिया था. जिसमें आज हम सफल साबित हुए है. राज्य में चल रहे डबल इंजन की सरकार ने गरीब, दलितों के लिए एक रुपये में चावल, पीएम आवास योजना के तहत दो कमरे का घर, 1 रुपये में चावल आदि का लाभ दिया है. ये सभी योजनाएं राज्य के विकास के लिए है.

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार अस्थिरता के कारण राज्य का विकास नहीं कर सकी. भाजपा को यदि सरकार चलाने का मौका भी मिला तो त्रिशंकु सरकार के कारण वो कठिन और बड़े फैसले नहीं ले सकी. ऐसे में राज्य की जनता ने 14 वर्ष में विकास की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन 2014 के बहुमत वाली सरकार आने के बाद जनता का विश्वास फिर से भारतीय जनता पार्टी पर बना. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार जनता हमे 70 प्लस सीट पर जीत का स्वाद चखायेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने आधारभूत संरचना को दुरुस्त किया है. साथ ही 33 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई है. स्वास्थ्य बीमा के द्वारा गरीब जनता का मुफ्त इलाज 1 रुपये में महिलाओं के नाम पर 50 लाख तक कि संपति का निबंधन आदि पर विशेष जोर दिया है. भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति की पार्टी है. पार्टी जाति, धर्म के आधार पर विकास नहीं कर रही है. पार्टी का मानना है कि देश का हर व्यक्ति विकास के अधिकार का हकदार है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूएनओ की रिपोर्ट में आया है कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जिसने पांच वर्ष में बीपीएल रेखा के लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में बेहतर काम किया है. उन्होंने कहा कि सरकार यहां के संसाधन, मानव क्षमता को राज्य के विकास के लिए उपयोग कर रही है. हमारा राज्य कभी भी कंगाली के कगार पर नहीं रहा है, न है और न कभी रहेगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने विपक्ष को लोक सभा के चुनाव में ट्रेलर दिखा दिया है, अब जनता विधान सभा चुनाव में पूरी फिल्म विपक्ष को दिखाएगी. संवाददाता सम्मेलन में भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद महतो, मेयर, बोकारो, भोलू पासवान सहित अन्य पार्टी पददगिकरी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्यों मनाते हैं धनतेरस ,इस दिन क्या खरीदना है शुभ

Next Post

भाजपा के कई हैवीवेट हो जाएंगे साइडलाइन, रांची सहित कई सीटों पर दिखेगा नया चेहरा

Next Post
भाजपा के कई हैवीवेट हो जाएंगे साइडलाइन, रांची सहित कई सीटों पर दिखेगा नया चेहरा

भाजपा के कई हैवीवेट हो जाएंगे साइडलाइन, रांची सहित कई सीटों पर दिखेगा नया चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d