– राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक, दो और तीन द्वारा आयोजित ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रांची: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर रांची विमेंस कॉलेज, रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक, दो और तीन द्वारा आयोजित ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता (विषय : “covid -19 के दौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की भूमिका) की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मंजु सिंहा ने किया.
उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना को 1969 में शुरू किया गया था. आज इसका 51वां स्थापना दिवस है. इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए कार्य करते आये हैं.
विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्ट्रग सेवा के गुणों का विकास होता है. इस कार्यक्रम में प्राचार्य ने शामिल हो कर हर छात्रा के वक्तव्य को सुना जिसने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है. जिसका सकारात्मक प्रभाव हमारे अगले कार्यों में दिखाई देगा. स्वागत वक्तव्य तथा विषय प्रवेश डॉ. गीता सिंह (कार्यक्रम अधिकारी, यूनिट 2) द्वारा हुआ.
उन्होंने कहा कि एनएसएस के तहत बहुत अच्छे कार्य किए जा रहे हैं और इसमें और ज्यादा अच्छे कार्य करने की क्षमता है. छात्र और एनएसएस स्वयंसेवी युवा भारतीय हैं और वे समाज के सबसे गतिशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं.
कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरभि श्रीवास्तव (कार्यक्रम अधिकारी यूनिट-3) ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमारी उर्वशी ने किया. निर्णायक मंडल में डॉ. किरण तिवारी तथा डॉ. आरती मोदक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रतिभागियों में निम्न छात्राएं शामिल थी:
खुशी कुमारी (BBA), प्रेरणा जायसवाल (B.A. राजनीति शास्त्र),आकांक्षा कण्ठ (BBA), शिल्पी सुमन साहु (B.Ed.), अंजली मिश्रा ( स्नातकोत्तर इतिहास ), दिव्या कुमारी ( स्नातकोत्तर हिंदी), अलीशा राज (BBA), सुशमा कच्छप (स्नातकोत्तर हिंदी), अर्पणा कुमारी (BBA), रेशमा कुमारी (स्नातकोत्तर हिंदी), श्रेया रंजन (BBA), बबीता कुमारी (स्नातकोत्तर हिंदी), लक्ष्मी कुमारी (BBA), कंचन कुमारी ( स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र), प्राची पुष्पा नाग (BBA), सुप्रिया कुमारी( B.A. हिंदी), कविता कुमारी (BBA), वैष्णवी सिन्हा (B. COM), गुल्आफशा परवीन ( B.Ed. SEM 4), सोनल भारती (B.Ed.), अनामिका कुमारी (भौतिकी), दीपा सिंह (BA राजनीति शास्त्र), स्वाति जायसवाल, (BA राजनीति शास्त्र).

