गुड़गांव: गुडगांव के डीएलएफ फेज टू थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार विरोध के बावजूद महिला से शारीरिक संबंध बनाए. फिलहाल पीड़िता का मेडिकल के बाद मैजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाया गया. हालांकि युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बता दें कि दोनों एक-दूसरे से फेसबुक के माध्यम से मिले थे.
इस दौरान महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 साल पहले दोनों का संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ था. नरेंद्र नामक युवक से संपर्क होने के बाद नंबर एक्सचेंज हुए. इसके बाद वे बात करने लगे. युवक ने अपने आपको अविवाहित बताते हुए शादी करने का झांसा दिया. इतना ही नहीं कुछ दिन बाद वह मिलने लगा. महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने कई बार डीएलएफ फेज टू में एक पीजी में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए.
बता दें कि डेढ़ साल में युवक ने कई बार युवती का रेप किया. एक माह पहले जब युवक से शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा. इसके बाद फोन रिसीव करना बंद कर दिया. इस मामले में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा.

