BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेप करने वालों की अब खैर नहीं, चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी फायर ब्राण्ड हिन्दू नेता की छवि के अलावा अपने कठोर और अनोखे फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में सीएम योगी ने एक और धाकड़ फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनवाने वाले सीएम योगी के निर्देशों पर अब यूपी पुलिस ने एक नया ऑपरेशन शुरू किया है, जिसे नाम दिया गया है- ऑपरेशन दुराचारी. इसके तहत महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म या अन्य अपराध करने वाले आरोपियों के पोस्टर चौक-चौराहों पर सार्वजनिक किए जाएंगे. इसके अलावा मददगारों के नामों का भी खुलासा होगा.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि दुराचारी, पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर (Poster) लगाए जाएं. ताकि ऐसे अपराधियों के बारे में लोगों को पता चले और उनका समाज बहिष्कार करे.

माना जा रहा है कि रेपिस्ट में वही अपराधी शामिल होंगे, जिन्हें अदालत ने दोषी करार दिया हो. सीएम ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं. ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा.

सीएम ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर यूपी पुलिस को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे. उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ ऐक्शन होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिश्तों का कत्ल: मामूली कहासुनी में पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला

Next Post

बिरसा ब्लड बैंक मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक

Next Post
बिरसा ब्लड बैंक मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक

बिरसा ब्लड बैंक मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d