BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यसभा चुनाव: दावों की हकीकत कल आयेगी सामने

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
राज्यसभा चुनाव: दावों की हकीकत कल आयेगी सामने
Share on FacebookShare on Twitter
  • हॉर्स ट्रेडिंग के लिए बदनाम रहा है झारखंड

  • दो पदों के लिए तीन प्रत्याशी हैं मैदान में

रांची: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर यूपीए और एनडीए दोनों जीत का दावा कर रहे हैं. दो पदों के लिए हो रहे चुनाव में तीन प्रत्याशियों के खड़े हो जाने को लेकर यह स्थिति बनी है.

इन दावों की हकीकत 19 जून की शाम सामने आ जाएगी. इस बीच भाजपा ने एनडीए के विधायकों को पॉलिटिकल क्‍वारंटाइन में भेज दिया है. क्वारंटाइन किये गये विधायक सीधे वोट देने विधानसभा पहुंचेंगे.

बदनाम रहा है झारखंड

राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर झारखंड हमेशा बदनाम रहा है. पहले कई विधायक पार्टी व्हीप का उल्लंघन कर वोट देते रहे हैं. इसका लाभ कथित बाहरी उम्मीदवार उठाते रहे हैं. कई वर्तमान विधायक हॉर्स ट्रेडिंग क मामले में फंसे हुए हैं. इसकी जांच भी हो रही है.

आजसू अध्यक्ष से मिले थे

राज्यसभा में भाजपा उम्मीदवार को भेजने के लिए आजसू पार्टी का सपोर्ट जरूरी है. इसके मद्देनजर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पहले मिले थे. इसके बाद मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी उनसे मिले. इस दौरान राज्यसभा चुनाव पर चर्चा हुई.

निर्दलीय विधायक का आसरा

भाजपा के विधायकों की संख्या 25 है. बाबूलाल मरांडी को शामिल कर लेने पर संख्या 26 हो जाएगी. आजसू पार्टी भाजपा के समर्थन में है. इसके बाद भी भाजपा जीत पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए निर्दलीय विधायकों को अपने पाले में करना चाहती है.

इस क्रम में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय से लगातार संपर्क कर रही है. दोनों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का आश्वासन दिया है.

भाजपा ने नकार दिया था

जानकारी हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरयू राय और अमित यादव को भाजपा ने नकार दिया था. दोनों को टिकट नहीं दिया था. ये बगावत कर मैदान में उतरे और जीते. दोनों ने भाजपा के प्रत्याशी को ही हराया था. राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों भाजपा के लिए तारणहार से कम नहीं हैं.

दो सदस्यों का कार्यकाल पूरा

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं. राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नाथवाणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इससे दो सीटें खाली हुई हैं. इन्हीं सीटों के लिए चुनाव होने हैं.

पहले 26 मार्च को होना था चुनाव

राज्य में पहले राज्यसभा चुनाव की तारीख 26 मार्च तय थी. कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव टल गया. बाद में नयी तारीख 19 जून तय हुई है. दो सीटों पर तीन प्रत्याशियों के होने के कारण चुनाव रोचक हो गया है.

दो सीट, तीन प्रत्याशी

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा से पार्टी सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन हैं. भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने शहजादा अनवर को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है.

चुनाव में संख्या बल महागठबंधन के साथ: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए संख्या बल महागठबंधन के साथ है. उन्होंने भाजपा पर निर्वाचित विधायकों को उनके अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया. कहा कि जिस तरह से लॉकडाउन कानून का उल्लंघन हुआ है, कार्रवाई भी होगी.

सर्वाधिक मतों से जीतेंगे एनडीए प्रत्याशी: ओम माथुर

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी दीपक प्रकाश सर्वाधिक मतों से जीतकर उच्च सदन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए के लिये अपेक्षित संख्या बल के अतिरिक्त कई विधायकों ने समर्थन की घोषणा की है.

अच्छा होता गुरुजी निर्विरोध चुनकर जाते: सुदेश महतो

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि हमें मिलकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है. गुरुजी जैसे आंदोलनकारी और सम्माननीय व्यक्तित्व को भी सत्त्ताधारी गठबंधन के लोगों ने निर्विरोध भेजने की पहल नहीं की. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ उनके आवास पर हुई मुलाकात को राजनीतिक औपचारिकता बताया.

विधानसभा परिसर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान झारखंड विधानसभा में होगा. मतदान विधानसभा के न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा संख्या-42 और कोविड-19 के संदिग्ध मतदाताओं के लिए कमरा संख्या -39, पश्चिमी विंग में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे किया जाएगा.

इस अवसर पर किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली, प्रदर्शन घेराव इत्यादि ना हो और विधि व्यवस्था को देखते हुए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है.

फैक्ट फीगर

  • खाली पद : 2
  • उम्मीदवार : 3
  • चुनाव तिथि : 19 जून
  • समय : सुबह 9 बजे से 4 बजे तक
  • परिणाम : 19 जून

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा महानगर मंडल अध्यक्षों ने बांटी खाद्यान्न सामग्री

Next Post

इमरान सरकार ने दी मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

Next Post
इमरान सरकार ने दी मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

इमरान सरकार ने दी मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d