रांची : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक युवक गांव की ही नाबालिग से प्रेम करता था, लेकिन जब नाबालिग के पिता ने शादी से इंकार कर दिया, तो युवक ने ऐसा काम किया, जिससे पूरे समाज को एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ा.
रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने रविवार को इस दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 23 जून को ओरमांझी थाना में नाबालिग पीड़िता के लिखित शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू हुई, तो यह बात सामने आयी है. ओरमांझी थाना क्षेत्र के ही कुकई गांव के रहने वाले घनश्याम महतो का गांव की एक नाबालिग से प्रेम संबंध था, घनश्याम महतो युवक से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया, तो वह नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद गांव से फरार हो गया.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत दर्ज होने पर एक पुलिस टीम गठित की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है

