BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE Board Exam 2020: 1 से 15 जुलाई के बीच होगी 10वीं-12वीं की बाकी परीक्षाएं

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
CBSE Board Exam 2020: 1 से 15 जुलाई के बीच होगी 10वीं-12वीं की बाकी परीक्षाएं

CBSE Board Exam 2020: 1 से 15 जुलाई के बीच होगी 10वीं-12वीं की बाकी परीक्षाएं

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान हो गया है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के बारे में जानकारी दी. बोर्ड के 29 अप्रैल के ट्वीट के मुताबिक अब स्थगित हुए 83 विषयों में से केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

केंद्रीय मंत्री निशंक ने शुक्रवार को कहा- लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तारीख का इंतजार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है. मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

सीबीएसई बोर्ड ने 29 अप्रैल को एक ट्वीट करके स्पष्ट किया था कि वह अब केवल उन मुख्य विषयों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करेगा, जो प्रमोशन के लिए और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए जरूरी होंगे. बाकी विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं करेगा. ऐसे सभी मामलों में मूल्यांकन के निर्देश बोर्ड अलग से जारी करेगा. परीक्षा आयोजित करने लायक हालत बनने पर स्थगित हुए 83 विषयों में से केवल 29 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

29 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने कहा था कि अगर सरकार उन्हें 10 से 12 दिन का समय दे तो बोर्ड 12वीं की बची हुई मुख्य विषयों की परीक्षाएं करा लेगा. सीबीएसई के सचिव ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सरकार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की इजाजत भी मांगी थी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने तीन दिन पहले सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में भी अपडेट किया था. उन्होंने बताया था कि उत्तर-पूर्व दिल्ली के स्टूडेंट्स को छोड़कर देश में अब 10वीं के छात्रों के लिए कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी.

मानव संसाधन विकास मंत्री ने साफ किया कि सभी राज्यों में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 10वीं बोर्ड की बाकी परीक्षा को जल्द से जल्द कराया जाएगा. उन्हाेंने कहा कि इसके लिए छात्रों को परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले जरूरी सूचना दे दी जाएगी ताकि उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

इससे पहले मानव संसाधन मंत्रालय ने जेईई मेन और नीट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब जेईई मेन 18 से 23 जुलाई के बीच होगी. वहीं, 26 जुलाई को नीट की परीक्षा होगी. जेईई एडवांस्ड परीक्षा 23 अगस्त को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीपक प्रकाश की तबियत में तेजी से सुधार, 9 मई को हो सकती है रिम्स से छुट्टी

Next Post

प्राण और सम्मान बचा रहे हैं कोरोना योद्धा : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

Next Post
प्राण और सम्मान बचा रहे हैं कोरोना योद्धा : डॉ.प्रणव कुमार बब्बू

प्राण और सम्मान बचा रहे हैं कोरोना योद्धा : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d