रांची : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड की ICSE 10वीं और ISC की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी होगा. सीआईएससीई ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस प्रकाशित किया है. जारी नोटिस में ये पुष्टि कर दी गयी है. सीआईएससीई की वेबसाइट के अनुसार, आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार यानी को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा. आईसीएसई बोर्ड का 10वीं और आईएससी 12वीं के छात्रों का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी किया जाएगा. इसके अलावा, परीक्षार्थी एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपने रिजल्ट की जानकारी ले सकेंगे. सीआईएससीई से संबद्ध स्कूल के प्रधानाचार्य अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से करियर पोर्टल एक्सेस करके अपने स्कूल के परीक्षार्थियों का रिजल्ट देख सकेंगे.अपना रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर लॉगइन कर के देख सकते हैं.

