BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबसे अमीर पटना तो गरीब जिले में शिवहर टॉप पर

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
सबसे अमीर पटना तो गरीब जिले में शिवहर टॉप पर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना. बिहार के वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया नए आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार की अर्थव्यवस्था की विषमता निकल कर सामने आई है. बिहार के सभी 38 जिलों की रैंकिंग में कुछ जिलों के लोगो की प्रति व्यक्ति आय जहां 1 लाख से ऊपर है, वहीं कुछ जिलों के लोगों की आय हजार में सीमित है. 2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य की प्रति व्यक्ति आय 31287 रुपए है. इस सर्वेक्षण में पटना (Patna) सबसे अमीर जिला घोषित हुआ है, जहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 112604 रुपए है

आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, अमीर जिलों में पटना के बाद बेगूसराय दूसरे नंबर पर है जहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 54440 रु है. शिवहर जिला सबसे गरीब जिले में शामिल हुआ है, जहां के लोगों की प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 17569 रु ही है. शिवहर के साथ अररिया और किशनगंज भी सबसे पिछड़े और गरीब जिलों में शामिल है. अररिया के लोगों की आय 18981 रु तो किशनगंज के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 19313 रु है.

पेट्रोल, डीजल, गैस की खपत और लोगों की बचत है पैमाना आर्थिक सर्वेक्षण में जिलों के आर्थिक स्थिति और अमीर गरीब की पहचान के लिए तीन सूचकों को पैमाना बनाया गया है. इसके तहत लोगों के द्वारा पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की खपत और लोगों द्वारा किये गए लघु बचत आधार हैं. जिस जिले के लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पेट्रोल, डीजल और गैस की खपत हुई उसे अमीर जिले में शामिल किया जाता है. इस सर्वेक्षण के मुताबिक, पटना के साथ, मुजफ्फरपुर, वैशाली जिले में पेट्रोल की सबसे ज्यादा खपत हुई. जबकि शिवहर, बांका और लखीसराय जिले में पेट्रोल की सबसे कम खपत हुई. घरेलू गैस के मामले में पटना, नालंदा और सारण सबसे आगे है. जबकि अररिया, किशनगंज और बांका सबसे कम खपत करने वाले जिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बनारस का मोस्ट वांटेड अपराधी रवि पटेल को गिरफ्तार किया

Next Post

बिहार में बॉडीगार्ड घोटाला, कैग रिपोर्ट ने खोली पोल

Next Post
झारखंड में निजी वयक्तियों के सरकारी बॉडीगार्ड वापस लेने का आदेश

बिहार में बॉडीगार्ड घोटाला, कैग रिपोर्ट ने खोली पोल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d