BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार, लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
‘समाज का साथ और मजबूत इच्छा शक्ति से कोरोना पर विजय है संभव’
Share on FacebookShare on Twitter

– हमेशा करें मास्क का उपयोग

– नियमित हाथ सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल

– साफ-सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी

पूर्णियां: जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी भी मंडराया हुआ है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. कोरोना संक्रमण को पूरी तरह खत्म करने के लिए लोगों को अभी भी बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की जरुरत है. बिना किसी आवश्यक कार्य के बाहर निकलने से बचने के साथ साथ हमेशा लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है.

मास्क ही लोगों को इस संक्रमण के चपेट में आने से बचा सकता है. लॉकडाउन के खुलने से बाजार में लोगों की सक्रियता बढ़ रही है जिससे संक्रमण का खतरा भी ज्यादा हो गया है. संक्रमण को खत्म करने के लिए लोगों को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए जरूरी  सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए.

दिन ब दिन बढ़ रही है मरीजों की संख्या :

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 541 है. अब तक जिले में कुल 6568 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जिसमें से 6014 मरीज कोरोना को हरा कर निकल भी चुके हैं. जिले में अबतक कोरोना से 13 मृत्यु हुई है. लॉकडाउन समाप्त हो गया है और लोग जरूरी सावधानियों का खयाल रखे बिना ही बाजारों में घूमते दिख रहे हैं.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से संक्रमित व्यक्ति की संख्या में इजाफा हो रहा है. अगर इसे खत्म  करना है तो लोगों को सरकार के दीए गए दिशा निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए. जरूरी काम से ही बाहर निकलें, हमेशा मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखें, हाथों को नियमित सैनिटाइज करते रहें इत्यादि. इन निर्देशों का पालन करने पर ही हमलोग कोरोना संक्रमण से निजात पा सकते हैं.

संक्रमण से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान :

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. यदि आपको बुखार, सर्दी या सांस लेने में समस्या हो तो तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें, क्योंकि यही लक्षण कोरोना संक्रमित होने का संकेत देते हैं. सर्दी जुकाम कि हालत में दूसरों के साथ नजदीकी संपर्क ना बनाएं व खुले में थूक भी न फेकें.

बाहर होने की स्तिथि में यदि कोई व्यक्ति बीमार लग रहा हो और खांस या छींक रहा हो तो उससे कम से कम 2 मीटर की दूरी बना लें. बाहर से आने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह 20 सेकंड तक साबुन एवं पानी से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें. हाथ धोये बिना अपनी आंखें, नाक और मुंह को न छुएं और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को छुएं.

सावधानी के लिए ध्यान रखें कि :

• खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं  शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें.

• विभिन्न कच्ची पदार्थों से खाना पकाने के दौरान अच्छी तरह से हाथ धोएं.

• छींकते एवं खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें. इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को डस्टबीन में डालें.

• हमेशा मास्क का उपयोग करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेयर ने नगर आयुक्त को 15 अक्टूबर को बैठक बुलाने का दिया निर्देश

Next Post

लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा में 28 अक्टूबर को मतदान, चल रही है तैयारी

Next Post
लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा में 28 अक्टूबर को मतदान, चल रही है तैयारी

लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा में 28 अक्टूबर को मतदान, चल रही है तैयारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d