BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में बढ़ता जा रहा है जनसंख्या विस्फोट का खतरा, जरूरत है संज्ञान लेने की: संजय सेठ

by bnnbharat.com
March 19, 2020
in समाचार
भारत में बढ़ता जा रहा है जनसंख्या विस्फोट का खतरा, जरूरत है संज्ञान लेने की: संजय सेठ

भारत में बढ़ता जा रहा है जनसंख्या विस्फोट का खतरा, जरूरत है संज्ञान लेने की: संजय सेठ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत में जनसंख्या विस्फोट का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस मामले में सरकार को अविलंब संज्ञान लेने की जरूरत है. स्थिति विस्फोटक हो और देश की व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो, इससे पहले ही केंद्र सरकार को इस मामले में बिल लाकर कठोर कानून बनाने की जरूरत है. उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में चर्चा के दौरान कही.

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेतहाशा जनसंख्या वृद्धि हो रही है जो आने वाले दिनों के लिए खतरनाक संकेत है. वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या 130 करोड़ हो चुकी है.

Also Read This: 31 मार्च तक देश के 5 लाख रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

आजादी के समय यह संख्या 10 करोड़ के आसपास थी और जनसंख्या बढ़ने की गति यदि यही रहती है तो 2027 तक हम चीन को भी पीछे छोड़ देंगे. 2050 तक की माने तो हमारी जनसंख्या 160 करोड़ से अधिक होगी.

सेठ ने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित है. जिस गति से जनसंख्या बढ़ती है तो हमारे समक्ष कई समस्याएं आने वाली है. हमारी पीढ़ियों को भी कई तरह की समस्याओं से जूझना होगा.

Also Read This: मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी के मद्देनजर दवा दुकानों की जांच

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए अविलंब कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है. नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आने लगेंगे और हमें काफी नुकसान होने वाला है. चाहे विकास योजनाओं की बात हो, चाहे प्राकृतिक संसाधनों की बात हो, चाहे नागरिकों को आवास, शौचालय, रोजगार आदि उपलब्ध कराने की बात हो, हर तरफ समस्या बढ़ने वाली है.

उन्होंने आग्रह किया कि जनसंख्या नियंत्रण बहुत ही जरूरी है. यह तभी संभव है, जब इसके लिए कानून बनाया जाएगा एक ठोस कानून बनाकर एक दंपत्ति को 2 बच्चे पैदा करने की ही इजाजत मिले. यदि कोई दंपत्ति इसकी अवहेलना करते हैं. तीसरा बच्चा भी पैदा करते हैं तो उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित करना चाहिए. उनके मतदान का अधिकार भी खत्म कर देना चाहिए.

Also Read This: SC ने की दोषी पवन गुप्ता की याचिका खारिज, फांसी के करीब पहुंचे चारों दोषी

उन्हें हर प्रकार की सुविधा से दूर कर देना चाहिए. तभी जनसंख्या नियंत्रण होगा. इतने बड़े देश में यह सब कुछ व्यवस्थित ढंग से चले, इसके लिए अविलंब बिल ला कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता है. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्ष 1964 में पहली बार निकली थी सरहुल की शोभायात्रा

Next Post

अखिलेश यादव ने कहा, हमारी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो घर पर रहें

Next Post
अखिलेश यादव ने कहा, हमारी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो घर पर रहें

अखिलेश यादव ने कहा, हमारी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो घर पर रहें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d