BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क फोरलेन बनेगी

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सख्ती बढ़ाने के दिये संकेत कहा-मंत्रिपरिषद की बैठक में होगी चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर क्रियान्वयन शुरू

भूमि अधिग्रहण एवं सड़क चौड़ीकरण में 70 करोड़ खर्च का अनुमान

डिवाइडर और पक्के नाले का भी प्रावधान, परामर्शी बहाली के लिए निकली निविदा

रांची: जाम से मुक्ति दिलाने एवं सुगम यातायात के लिए सर्कुलर रोड को कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक फोरलेन बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस सड़क को फोरलेन बनाने की सहमति फाइल पर दे दी  है. नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे ने सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है. सड़क चौड़ीकरण का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने तथा परामर्शी बहाल करने के लिए जुडको ने निविदा निकाल दी है.  

सड़क  फोरलेन बनाने एवं भूमि अधिग्रहण करने में लगभग 70 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान प्राथमिक तौर पर लगाया गया है. डीपीआर बनने के बाद वास्तविक अनुमानित लागत का आंकलन किया जायेगा . कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क की कुल लंबाई 2.72 किलोमीटर है. हांलाकि यह सड़क अभी फोरलेन है लेकिन चौड़ाई कम है. इसलिए अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. सड़क को फोरलेन बनाने के क्रम में पूरे मार्ग पर डिवाइडर और पक्के नाले का भी निर्माण कराया जायेगा. चौड़ीकरण के क्रम के भूमि का भी अधिग्रहण किया जा सकता है. सड़क को फोरलेन बनाने , इलेक्ट्रिकल कार्य,डिवाइडर तथा नाले के निर्माण में लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है.

लालपुर  चौक डंगराटोली चौक तक सड़क की लंबाई 2.12 किलोमीटर तथा जेल चौक से लालपुर चौक तक सड़क की लंबाई 800 मीटर है. पूरे सड़क को फोरलेन बनाने के साथ बगल में नाली का भी निर्माण कराया जायेगा. अंडर ग्राउंड बिजली की तार की जगह खंभों पर ही तार लगेंगे. परामर्शी की बहाली के लिए 24 फरवरी को निविदा का निष्पादन किया जायेगा. इसके बाद परामर्शी की बहाली होगी. परामर्शी के डीपीआर बनाने के बाद फोरलेन बनाने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. डीपीआर बनने के बाद भूमि अधिग्रहण के स्थानों का चिह्नितिकरण किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौनी अमावस्या: जानें क्या है स्नान का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Next Post

सीपीसीबी ने कोक, पेप्सिको, बिसलेरी, आदि पर लगाया 72 करोड़ रुपये का जुर्माना

Next Post
सीपीसीबी ने कोक, पेप्सिको, बिसलेरी, आदि पर लगाया 72 करोड़ रुपये का जुर्माना

सीपीसीबी ने कोक, पेप्सिको, बिसलेरी, आदि पर लगाया 72 करोड़ रुपये का जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d