BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लूट गिरोह ने 5वीं वारदात को दिया अंजाम, BANK की खिड़की तोड़ उड़ा ले गए लाखों रुपये

by bnnbharat.com
December 11, 2019
in समाचार
लूट गिरोह ने 5वीं वारदात को दिया अंजाम, BANK की खिड़की तोड़ उड़ा ले गए लाखों रुपये

लूट गिरोह ने 5वीं वारदात को दिया अंजाम, BANK की खिड़की तोड़ उड़ा ले गए लाखों रुपये

Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: जींद के नरवाना कस्बे के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोर खिड़की तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपये चुराकर ले जाने का मामला सामने आया है.

बताया गया ‎कि आरोपी सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ में उखाड़कर ले गए.

बता दें ‎कि सुबह जब बैंक की खिड़की खुली मिली तो कर्मचारियों को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस और बैंक कर्मचारी पहुंचे. वहीं घटनास्थल पर फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें ‎कि लूट गिरोह ने पिछले एक माह में पांचवीं वारदात को अंजाम दिया है.

बताया गया है कि अज्ञात चोर बैंक के बाहरी ओर लगी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे. चोरों ने खिड़की में लगी ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और उसके बाद स्‍ट्रॉन्‍ग रूम का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ को गैस कटर से काटकर चोरी की.

वहीं दूसरी सेफ में रखी 17 लाख रुपये की राशि बच गई. दरअसल चोर एक सेफ को तोड़कर 4,44,702 रुपये की चोरी कर पाए.

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह और एसएचओ यादराम मौके पर पहंचे. फ्रिंगर एक्सपर्ट टीम के सदस्यों ने मौके से साक्ष्य जुटाए. हालां‎कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले 11 नवंबर को अज्ञात युवकों ने हाउसिंग बोर्ड के पास बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके.

वहीं दूसरी वारदात में 18 नवंबर को दिल्ली-पटियाला हाइवे पर बैंक के एटीएम को अज्ञात लुटेरों ने निशाना बनाया था.

वहीं तीसरी वारदात में पंजाब नेशनल बैंक में अज्ञात चोर ताला तोड़ कर बैंक के अंदर घुस गए थे और बैंक में चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके.

चौथी वारदात में हाथो गांव के चौक में लगे यूनियन बैंक के एटीएम को लुटेरों ने गैस कटर से काटकर राशि हथियाने का प्रयास किया. पिछली चार वारदातों में चोरों का प्रयास असफल रहा लेकिन पांचवीं वारदात में लाखों रुपये की चोरी की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

48 घंटे का साइलेंस पीरियड शुरू, निषेधाज्ञा का हो पूर्ण रूप से अनुपालन : एसडीओ

Next Post

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा राज्य का विकास : अशोक

Next Post
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा राज्य का विकास : अशोक

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में होगा राज्य का विकास : अशोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d