BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपडेटः रांचीः टीओपी से सिर्फ दस कदम की दूरी पर 1.25 करोड़ की लूट, एएसपी के पहुंचने के बाद टीओपी के पुलिसकर्मी जागे

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
अपराधियों का आतंक, दिनदहाड़े लूटे LIC कैश वैन से 22.70 लाख रुपए
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के जगन्नाथपुर इलाके में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया.  पिस्टल की नोक पर एक कारोबारी से सवा करोड़ लूट ली गई.  जिस जगह लूट हुए वहां से महज 10 कदम दूर हटिया टीओपी है.  घटना के बाद पुलिस सोती रही.  घटना सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है.  जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में 5:30 बजे सुबह कार में जा रहे व्यापारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लूट कर लिया.

जिनसे लूट हुई वे खूंटी और रांची के बड़े व्यवसाई  निकेश मिश्रा हैं.  वे ओबरिया रोड स्थित विजय साहू के मकान में किराए पर रहते हैं.  आज सुबह 5:30 बजे के लगभग अपने कार में अपने 3 लोगों के साथ 1 करोड़ 25 लाख रुपये लेकर किसी महाजन के यहां जमा करने जा रहे थे.  जैसे ही वह अपने घर की गली से कार से निकले, ओबरिया रोड में बाइक सवार अपराधियों ने रिवाल्वर और पिस्टल की नोक पर कार को रुकवाया.  इसके बाद पिस्टल तान दी.   इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.  घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों की हुई मौके पर हटिया एसपी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और छानबीन की.  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है, ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके.

लूट की वारदात के बाद भी हटिया टीओपी के पुलिसकर्मी सो रहे थे.  लूट के बड़ी वारदात के बाद हटिया एएसपी जब मौके पर पहुंच गए तब पुलिसकर्मियों के नींद खुली.  वहां के प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को घटना की भनक तक नहीं लगी.  स्थानीय लोगों ने बताया कि टीओपी सामने होने के बावजूद भी बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिभावकों को बच्चों से ‘हिंसा का रास्ता’ छोड़ने का लगातार अनुरोध करना चाहिए

Next Post

अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस की कार्रवाई में कार चालक की मौत

Next Post
बाइक दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों की मौत

अमेरिका के मिनेसोटा में पुलिस की कार्रवाई में कार चालक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d