रांची:- आज लगभग पौने तीन बजे किशोरी यादव चौक के पास बंझिला माण्डर निवासी राँची वोमेन्स कॉलेज स्नातक की 25 वर्षीय छात्रा सुश्री सरिता कुमारी की तीन बदमाशों ने पर्स छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसमें सरिता ने हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाशों को खदेड़ते हुए शोर मचाई. शोर सुनकर मौके पर यातायात पुलिस वालों ने हरकत में आई और एक बदमाश को पकड़कर कोतवाली थाने को सुपुर्द कर दिया, दो भागने में सफल रहे. मौके पर पीड़िता के बड़े भाई भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ग्रामीण सुखराम लोहरा कोतवाली थाना पहुँचे और प्राथमिकी दर्ज कराई.

