BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीडिया के रोल को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता- किरण पासी

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in Uncategorized
मीडिया के रोल को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता- किरण पासी

मीडिया के रोल को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता- किरण पासी

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त महोदया किरण पासी की अध्यक्षता में कॉफी विथ प्रेस कार्यक्रम विषय पर पत्रकारों के साथ चर्चा की गई. इस पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया के साथ-साथ पत्रकार बंधुओं ने भी ने अपने विचार साझा किए.

उपायुक्त महोदया के द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त महोदया ने कहा कि मीडिया के रोल को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. समाज में मीडिया की अहम भूमिका है और यह हमेशा रहेगी. उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा समाज की आवाज बना है और आज भी इस कार्य को बखूबी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज आधुनिक युग में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया की भी अहम भूमिका सामने आ रही है. आधुनिक युग में संचार के साधन सुगम हुए हैं और लोगों को पल पल की जानकारियां हासिल हो रही हैं.

इस अवसर पर उपायुक्त महोदया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर जिले में चल रही चुनाव संबंधित सुविधाओं को लेकर जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि जिले में 24×7 कंट्रोल रूम कार्यरत है जिसका नंबर 06422-222002 है. साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में टोल फ्री नंबर 1950 क्रियाशील है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन हेतु गोड्डा जिले में कुल 11 फ्लाइंग स्क्वाड, 10 वीडियो सर्विलांस टीम, 10 वीडियो व्यूईंग टीम, 3 एकाउंटिंग टीम, 15 स्टेटिक सर्विलांस टीम लगाए गए हैं.

साथ ही 12 चेकनाका लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सी विजील ऐप में 16 कंप्लेन प्राप्त हुए हैं जिनमें सभी कंप्लेन का निवारण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल में राजनीतिक दल द्वारा सभी प्रकार की अनुमति यथा- रैली, रोड शो, नुक्कड़ नाटक, सभा आदि का अनुमति संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी. लाउडस्पीकर के उपयोग का अनुमति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिया जाएगा.

उपायुक्त महोदया ने जिले में चल रही स्वीप कार्यक्रम की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि जिले में मतदाताओं की जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च, मतदाताओं की जागरूकता के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का आयोजन किया गया है. साथ ही इस कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाता, 80+ आयु वर्ग के वृद्ध मतदाता एवं नए मतदाता के घर-घर जाकर फूल देकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया. स्वीप अभियान के तहत साइकिल रैली भी आयोजित की गई. वहीं जिले में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि EVM/VVPAT का मतदान केंद्र भवन स्तर पर अवेयरनेस कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

मतदाताओं की जागरूकता को लेकर एलईडी वेन के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. महोदया के द्वारा बताया गया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर परिषद गोड्डा अंतर्गत वार्ड में जाकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 17 नवंबर से प्रारंभ किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है. वहीं कॉफी विथ प्रेस कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार बंधुओं को उपायुक्त महोदया द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया.

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, प्रशिक्षु IAS ऋतुराज, DTO मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन के साथ-साथ जिले के पत्रकार बंधुगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेफ बेजोस को पछाड़ बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Next Post

निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Next Post
निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d