BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने में अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण….धर्मपाल सिंह

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के स्वस्थ,दीर्घ एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं,कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
Share on FacebookShare on Twitter


Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन सह सम्मान समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय के दीन दयाल सभागार में आयोजित की गई. कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई.

सत्र के पहले बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयास से ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक चुने जाते हैं.
राष्ट्रीय एकात्मता,समरस समाज के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने पार्टी का लक्ष्य है. ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई ऐसे कार्य हैं जिसे जनता के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा. उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि मोर्चा को मजबूत बनाने और पार्टी के संदेशों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाए.

संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने कहा कि के नए चेहरे को नया दायित्व भी मिला है . यह हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष सभी को बराबर दायित्व दिया जाए इसका ख्याल रखना है और बूथ स्तर तक इस मोर्चे के कार्यों को पहुंचाना है. उन्होंने जिला अध्यक्षों को कहा कि वे इस स्तर पर कार्य करें कि हमारे समाज के लोग मोर्चा के संपर्क में रहें और अपना सुख दुख उनसे जरूर बाटे.

उन्होंने कहा कि भविष्य में विपक्ष समाज के बीच भ्रम फैला सकते हैं, पार्टी से अलग करने का प्रयास समाज के लोगों को किया जाएगा. लेकिन हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने समाज को मुख्यधारा से जोड़ते हुए राष्ट्रवादिता के साथ चलने का प्रयत्न करें तभी सही मामले में मोर्चा सफल होगा.

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आने वाला समय हमारे लिए चैलेंज और अवसरों से भरा हुआ है. हमें मोर्चा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना है और इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है.
उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति की 22 उपजातियां हैं. जो अभी तक संगठित नहीं हैं. उन सभी को संगठित करना हमारा पहला लक्ष्य होगा. उन्होंने कहा कि आज तक राज्य गठन के बाद से किसी भी संगठन या राजनीतिक संगठन ने दलितों की आवाज बनने की कोशिश नहीं की सिर्फ एक भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा ही है जिन्होंने दलितों की आवाज को उठाने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के कारण आज हमारे दलित समाज अपने गांव के बीच सर उठा कर जी रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें 2 कमरों का पक्का मकान, उसमें बिजली, गैस सिलेंडर, बच्चों के लिए पढ़ाई परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा आदि सुविधा दी जा रही है और इसका लाभ सबसे अधिक दलित समाज के लोगों को ही मिला है.
उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जिला स्तर तक का कमेटी 30 दिसंबर तक बना लें. ताकि आने वाले समय में मजबूती के साथ मोर्चा को आगे बढ़ाया जा सके.

बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि जिस परिवार का मुखिया अच्छा होता है उसका परिवार भी अच्छा होता है. अनुसूचित जाति मोर्चा का परिवार आज मजबूत बनता दिख रहा है. कई नए चेहरे हैं उन्हे पूरे लगन के साथ काम करना है और पार्टी को मजबूत बनाना है.

उन्होंने कहा कि मोर्चा में जिस किसी को भी जिम्मेदारियां मिली है, पार्टी ने कुछ भरोसे के साथ दिया है और उस भरोसे को पूरे तन मन धन के साथ पूर्ण करना है.
मौके पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

आज के बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया, आईटी सेल, प्रदेश कार्यसमिति, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने बयानों से युवाओं को छलना बंद करें मुख्यमंत्री….दीपक प्रकाश

Next Post

किसानों के हित मे आन्दोलन का नाटक करने वाली पार्टी की सरकार में किसान बदहाल…भाजपा

Next Post
राजस्थान में गांव और किसान ने कांग्रेस को नकारा….प्रदीप वर्मा

किसानों के हित मे आन्दोलन का नाटक करने वाली पार्टी की सरकार में किसान बदहाल…भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d