BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन का सत्ता पक्ष कर रहा उल्लंघन, विपक्ष को विधि सम्मत अनुमति भी नही

कोरोना योद्धाओं पर हमले में चुप रहने वाले छात्र संगठन स्वागत का कर रहे नाटक......दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन का सत्ता पक्ष कर रहा उल्लंघन, विपक्ष को विधि सम्मत अनुमति भी नही

लॉकडाउन का सत्ता पक्ष कर रहा उल्लंघन, विपक्ष को विधि सम्मत अनुमति भी नही

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्त्ताधारी दल के जन प्रतिनिधि नेता लगातार लॉकडाउनका उल्लंघन कर रहे हैं और सरकार मौन साधे बैठी रहती है. ऐसा लॉकडाउन के प्रारंभ से ही हो रहा. सरकार के एक मंत्री ने बसों में भर भर कर मजदूरों के नाम पर बांग्लादेशियों को रांची से बाहर भेजा सरकार मौन रही. इस मामले में न्यायालय का हस्तक्षेप राज्य सरकार की असंवैधानिक कार्यशैली को स्वतः उजागर करता है.

राज्य सरकार यह भी नही बता रही कि समुदाय विशेष के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर वीजा के विरुद्ध आचरण करते हुए पकड़े गए विदेशी नागरिक कहां हैं और उनपर क्या कार्रवाई हो रही ? सत्ता पक्ष के एक विधायक ने तो कानून को मुट्ठी में ले लिया है. लॉकडाउन में रांची से अपना क्षेत्र आना जाना उनका लगातार जारी है. भीड़ में नोट बांटकर कानून को चुनौती देना जग जाहिर है वहीं दूसरे विधायक भी थाने में भीड़ के साथ पहुंचकर सत्ता मद दिखा चुकी है. दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि ऐसे लोगों पर हेमंत सरकार एक छोटी कार्रवाई भी नही कर सकी वहीं भाजपा के जन प्रतिनिधि को बीमार मां से मिलने की भी अनुमति नही दी गई. हेमंत सरकार का यह दोहरा चरित्र राज्य को भेदभाव और विद्वेष में धकेल रहा है.

प्रकाश ने कहा कि प्रवासी मजदूरों, छात्रों को वापस लाने में हेमंत सरकार की टालमटोल की नीति एवम कार्यशैली से प्रदेश की जनता वाकिफ है. गृह मंत्रालय के निर्देश के बावजूद संसाधनों का रोना रोने वाले अपना पीठ थपथपाने और श्रेय लेने में जुट गए है. प्रकाश ने कहा कि कुछ छात्र संगठन स्टेशन पर छात्रों के स्वागत का नाटक कर रहे हैं. प्रकाश ने ऐसे छात्र संगठनों से पूछा कि वे तब कहां छिपे थे जब कोरोना योद्धाओं को अपमानित किया जा रहा था, सफाई कर्मियों,एम्बुलेंस पर पत्थर फेंके जा रहे थे, उनके साथ अमर्यादित आचरण किया जा रहा था. उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा भाजपा के युवा कार्यकर्ता भी प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी बड़ी भीड़ जुटाकर स्वागत कर सकते हैं परंतु भाजपा सस्ती लोकप्रियता और नियम विरुद्ध आचरण में विश्वास नही करती.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य सरकार ने झारखंड वासियों के वापसी के लिए ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण पत्र जारी किया

Next Post

लोकपाल जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का कोरोना संक्रमण से निधन

Next Post
लोकपाल जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का कोरोना संक्रमण से निधन

लोकपाल जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का कोरोना संक्रमण से निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d