BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: CBSE Board, NEET, JEE Main Exam जैसी परीक्षाओं को लेकर मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ छात्रों से लाइव चैट के जरिये रूबरू हुए. उन्होंने छात्रों के साथ वेबिनार भी किया जिसमें उन्होंने छात्रों के सभी सवालों का जवाब दिया.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के एक छात्र ने सवाल किया कि‍ क्या उन्हें वो परीक्षा भी दोबारा देनी होगी ज‍िसे वो पहले भी दे चुके हैं. इसके जवाब में एचआरडी मंत्री ने कहा कि नहीं अब सिर्फ बची हुई परीक्षाएं ही होंगी. उन्होंने कहा कि और जल्द ही आज या कल में हम सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लेंगे. इसके लिए सभी परीक्षाओं की तारीख क्लियर हो जाएगी.

वेबिनार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खुलासा किया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 की तारीख का फैसला एक या दो दिन में लिया जाएगा. बता दें कि सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in पर उसके बाद जल्द ही नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक साइट पर नजर रखनी होगी.

बता दें कि वेबिनार में उन्होंने ये भी बताया कि अब National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) की परीक्षा 26 जुलाई को होगी. इसके साथ ही Joint Entrance Examination (JEE) Mains की परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच होगी और JEE Advance की परीक्षा अब अगस्त में होगी. यह ऐलान मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को किया.

: कनफ्यूज न हों, CBSE ने किया साफ, 10वीं-12वीं के 29 मेन एग्जाम होंगे

बता दें कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक स्टूडेंट्स के साथ एक वेबिनार किया. उनसे ट्व‍िटर पर #EducationMinisterGoesLive हैशटैग के साथ देशभर से स्टूडेंट्स ने अपने सवाल पूछे थे. उन्होंने कहा कि ये वो वक्त है कि जब पूरी दुनिया ने सोचा भी नहीं था कि इन हालातों से गुजरना होगा. उन्होंने भारत सरकार के समय रहते निर्णय लेने की तारीफ की. इसके बाद उन्होंने मेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रवेश दिलाने वाली नीट परीक्षा और इंजीनियरिंग में प्रवेश दिलाने वाली JEE Mains परीक्षा की तारीखों की घोषणा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

US की वुहान लैब थ्योरी को साबित करने वाला नहीं है कोई सबूत: WHO

Next Post

इजरायल के रक्षा मंत्री का दावा, तैयार कर ली गयी है कोरोना का खात्मा करने वाली वैक्सीन

Next Post
इजरायल के रक्षा मंत्री का दावा, तैयार कर ली गयी है कोरोना का खात्मा करने वाली वैक्सीन

इजरायल के रक्षा मंत्री का दावा, तैयार कर ली गयी है कोरोना का खात्मा करने वाली वैक्सीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d