BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुरु नानक की 550वीं जयंती पर ‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान का हुआ आगाज

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
गुरु नानक की 550वीं जयंती पर ‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान का हुआ आगाज
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व को गुरु नानक की शिक्षाओं के करीब लाने के लिए ‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान की बुधवार को शुरुआत की गई. इस अभियान की शुरुआत गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर की गई. यह अपने किस्म का पहला डिजिटल मीडिया अभियान है. जो समानता, महिला सशक्तिकरण, अलग पंथो के लिए सहिष्णुता और सेवा पर बल देता है.

इस अभियान का उद्देश्य विश्व को गुरु नानक की नैतिक शिक्षाओं और मूल्यों से रचनात्मक ढंग से अवगत कराना है. इसमें कलाकार, संगीतकार, लेखक और कवि संवाद कर दुनियाभर के समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

‘द स्क्रिप्ट आफ लाइफ’ अभियान के बारे में अमेरिका में नेशनल सिख अभियान के सह संस्थापक डॉ. रजवंत संह ने बताया कि, ‘स्क्रिप्ट आफ लाइफ गुरु नानक के अनमोल संदेशों को सभी लोगों खासकर युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए है. गुरु नानक किसी एक समुदाय के नहीं हैं। वह अपने समय से बहुत आगे थे और आज उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रासंगिक हैं.

उनके संदेशों को सभी पृष्ठभूमियों के लोगों ने पसंद किया है और उससे एक मजबूत सामाजिक संरचना बनाने में मदद मिली, जो दबे कुचले लोगों को सम्मान देती है. हम चाहते हैं कि लोग गुरु नानक को एक वैश्विक गुरु के रुप में जाने क्योंकि उनके विचार लोगों को एक साथ ला सकते हैं. विश्व में ध्रुवीकरण और घृणा की घटनाएं बढ़ रही है और हमें ऐसे संदेश देने चाहिए जो सभी लोगों के बीच सौहार्द और प्रेम का माहौल बनाने में मददगार हो सकें.’

वहीं, दिल्ली के उद्यमी और अभियान के सह अध्यक्ष जगदीप सिंह और इकबाल सिंह ने कहा कि इस अभियान को ये ध्यान में रखकर तैयार किया गया है कि युवा एक बेहतर कल के लिए दुनिया में बदलाव ला सकते हैं. उन्होंने उम्मीद है कि अभियान को लोकप्रियता मिलेगी और यह प्रबुद्ध भागीदारों के साथ सामुदायिक निर्माण की गतिविधियों, पारंपरिक गतिविधियों जैसे लंगर, सेवा और पौधारोपण में आधुनिक बदलाव लाने में सहायक होगा.

बता दें, इस अभियान के बारे में प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी राजू चड्ढा संभाल रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसे डिजिटल मडिया के सभी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से एक करोड़ 60 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भारत के साथ ही अमेरिका में भी नेशनल सिख अभियान ऐसा ही एक अभियान शुरू कर रहा है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निर्वाचन आयोग ने की झारखंड में 12 उप निर्वाचन पदाधिकारी की बहाली, प्रतिनियुक्ति को दी मंजूरी

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीएसएफ ने की छठ घाटों की सफाई

Next Post
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीएसएफ ने की छठ घाटों की सफाई

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीएसएफ ने की छठ घाटों की सफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d