रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर खेरहा टोली में बहे युवक की खोज एनडीआरएफ की टीम ने शुरू कर दी है. नाले में बहे युवक की पहचान उमेश राणा के रूप में की गयी है और उसकी पहचान हजारीबाग के इचाक निवासी के रूप में की गयी है. उसकी मोटरसाइकिल आज घटनास्थल से 200 मीटर दूरी से बरामद हुई.

