सीतामढ़ी: सीतामढ़ी रीगा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अमित टुन्ना ने सैकड़ों बाइक के साथ निकली रैली, आचार संहिता व सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जी, बाइक रैली में शामिल विधायक सहित सैकड़ो लोगों ने हेलमेट नहीं पहन कर परिवहन कानून को भी तोड़ा. ससौल से बैरगनिया तक विधायक ने अपने समर्थकों के साथ निकाली बाइक रैली.
यह पहलीबार नहीं है जब खुलेआम चुनाव प्रचार के नाम पर मनमानी की गई है. खासकर चुनाव के माहौल में यहां है दृश्य अक्सर ऐसा ही दिखता है. रैलियों में शायद की लोग हेलमेट का इस्तेमाल करतें है. लेकिन प्रशासन भी इसपर कोई एक्शन नहीं लेता.

