BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोलंबिया में मिला सोने का रहस्‍यमय खंभा, लोगों को सता रहा एलियन्‍स का डर

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
कोलंबिया में मिला सोने का रहस्‍यमय खंभा, लोगों को सता रहा एलियन्‍स का डर
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिका के कोलंबिया के ग्रामीण में सोने का रहस्यमय खंभा नजर आया है. इस खंभे के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के मन में एक अजीब सवाल घूमने लगा है. इससे पहले अमेरिका के यूटा के रेगिस्ताथन में पहला रहस्यमय खंभा नजर आया था. इसके बाद कैलिफोर्निया, रोमानिया और अन्य जगहों पर इस तरह के खंभे नजर आए थे. दुनियाभर में कुल 5 रहस्यहमय खंभे अब तक नजर आए हैं जिनमें से 4 चांदी के रंग के हैं, वहीं कोलंबिया में पाया गया खंभा सोने का है.

आइए जानते हैं पूरा मामला….

कोलंबिया में सोने का रहस्य मय खंभा नजर आने के बाद अब स्थामनीय लोगों का एक बड़ा डर सता रहा है. उनका कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह सोने का खंभा अब तक मिले 4 अन्यर चांदी के रंग वाले खंभों को नियंत्रितत तो नहीं करता है. वे सोच रहे हैं कि कहीं यह मास्टहर मोनिलिथ तो नहीं है. कोलंबिया में प्रशासन को इस सप्ताीह के अंत में यह गोल्डेरन खंभा मिला है, वहीं एक अन्य खंभा क्राप्टयन बीच पर मिला है. उधर, नीदरलैंड के किएकेनबर्ग प्राकृतिक अभ्याभरण्य में भी एक चांदी के रंग का धातु का खंभा नजर आया है. इसे रविवार को पता लगाया गया.

नीदरलैंड के लोगों का कहना है कि इस धातु के खंभे के पास किसी के पैर के निशान नहीं हैं. यहीं नहीं इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह खंभा किस तरह से वहां पहुंचा. उधर, कोलंबिया के लोग सोने का खंभा मिलने के बाद तनाव में हैं. उन्हेंन डर सता रहा है कि यह खंभे लगाने का काम कहीं एलियन्सि का तो नहीं है. उधर, ‘द मोस्टस फेमस आर्टिस्टा’ ने इन खंभों की जिम्मेदारी ली है जिसकी स्थाापना मैटी मो ने की है. यह समूह कथित रूप से दुनियाभर में धातु के तीन तरह के खंभे बेच रहा है. इनमें से एक खंभे की कीमत 45 हजार डॉलर है. जब मो से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मोनोलिथ अब उनके नियंत्रण से बाहर हैं.’

दुनियाभर में रहस्य‍ का विषय बने धातु के खंभे को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्यर में भी पाया गया था. बाद में दक्षिणपंथी युवकों ने उखाड़कर इसे फेंक दिया था. इन युवकों ने धातु के खंभे की जगह पर लकड़ी का क्रास (ईसाइयों का पवित्र चिन्हे) लगा दिया. इस दौरान युवकों ने ‘अमेरिका फर्स्ट़’ और ‘क्राइस्टर इज किंग’ (यीशू मसीह राजा हैं) के नारे लगाए.

उन्होंभने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लाइव भी किया. धातु का यह रहस्यटमय खंभा कैलिफोर्निया के पाइन पहाड़ के ऊपर लगाया गया था. एक युवक ने कहा, ‘इस देश में ईसा मसीह ही राजा हैं. हम मैक्सिको या बाहरी दुनिया के अवैध एलियन्सु को नहीं चाहते हैं.’ उन्होंने काफी मशक्कात करने के बाद इस बेहद वजनी खंभे को उखाड़ फेंका. इसके बाद इन युवकों ने वहां पर लकड़ी का क्रॉस लगा दिया. उन्होंखने धातु के खंभे को रस्सी से बांधा और उसे पहाड़ी के नीचे ढकेल दिया.

इससे पहले नवंबर महीने में यूटा के रेगिस्तांन में 12 फुट ऊंचा धातु का खंभा मिला था. इसके पाए जाने के बाद आम लोगों से लेकर रिसर्चर्स तक के बीच चर्चाएं तेज हो गईं कि आखिर यह आया कहां से. इसे कला के नूमने से लेकर एलियन की करतूत तक बताया जाने लगा.

हालांकि, कुछ दिन बाद ही यह गायब हो गया. गायब होने के 24 घंटे बाद यह खंभा यूरोप के रोमानिया में दिख गया. अब यह खंबा वहां से भी गायब हो गया है और अमेरिका के कैलिफोर्निया में नजर आया है. रोमानिया में लगा खंबा करीब 2.8 मीटर का था. स्थानीय पत्रकार रॉबर्ट ईसब ने बताया कि पुराने किले के इलाके में पाया गया खंबा जितने गुपचुप तरीके से लगाया गया था, वैसे ही निकाल भी लिया गया. उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात शख्स, शायद स्थानीय वेल्डर ने उसे बनाया होगा और अब उसकी जगह सिर्फ गड्ढा रह गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BJP प्रदर्शन आयोजित कर रही है और लोगों की हत्याएं करवा रही है: ममता बनर्जी

Next Post

श्रमिक प्रधान राज्य से बाहर निकालना है झारखंड को: मुख्यमंत्री

Next Post
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर सीएम ने नमन किया

श्रमिक प्रधान राज्य से बाहर निकालना है झारखंड को: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d