BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीरम इंस्टीट्यूट ने दक्षिण अफ्रीका को टीकों के लिए दी गई पूरी रकम लौटायी

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
सीरम इंस्टीट्यूट ने दक्षिण अफ्रीका को टीकों के लिए दी गई पूरी रकम लौटायी
Share on FacebookShare on Twitter

जोहानिसबर्ग : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 5,00,000 खुराकों के लिए दक्षिण अफ्रीका की ओर से दी गई पूरी रकम उसे वापस कर दी है.  वायरस के नए स्वरूप पर टीके के कथित रूप से असरदार नहीं होने के कारण दक्षिण अफ्रीका ने इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया था जिसके बाद कंपनी ने इन खुराकों की आपूर्ति नहीं की थी.

सीरम इंस्टीट्यूट से मिली टीके की लाखों खुराकों को अफ्रीकी संघ के अन्य देशों को बेच दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मिखिजे ने बृहस्पतिवार को टेलीविजन पर पत्रकारों से कहा, ”वित्त विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके की 500,000 खुराकों के लिए हमारे द्वारा दी गई पूरी रकम हमें लौटा दी है और पैसा हमारे बैंक खाते में आ गया है. ”

उन्होंने कहा, ”मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अब से एस्ट्राजेनेका टीके का मामला बंद हो गया और बिना किसी बेकार या फिजूल खर्च के इसे बंद किया जाता है. ”

मिखिजे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लोगों में इसे लेकर बहुत चिंता थी कि टीका अब बेकार हो जायेगा.

उन्होंने कहा, ”लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि एस्ट्राजेनेका के सभी टीकों को नुकसान होने से बचा लिया गया है. ” उन्होंने कहा, ”जो 10 लाख खुराकें हमें मिली थीं उसे हमने अफ्रीकी संघ के मंच को बेच दिया है और उन्हें कई अफ्रीकी देशों में वितरित कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन के हेबई प्रांत में विस्फोटक नष्ट किये जाने के दौरान धमाका, नौ कर्मियों की मौत

Next Post

ईरान ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत को छोड़ा

Next Post
ईरान ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत को छोड़ा

ईरान ने बंधक बनाए गए ईरानी पोत को छोड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d