रांची. रिम्स हॉस्पिटल में कोरोना टीकाकरण केन्द्र के समीप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कोरोना टीकाकरण सहयोग शिविर का उद्धघाटन किया. इस अवसर पर भाजपा के प्रमण्डलीय प्रभारी बालमुकुंद सहाय,भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष के. के. गुप्ता, कांके के विधायक समरी लाल महानगर महामंत्री वरुण साहु एवं बलराम सिंह,मनोज मिश्रा,राजु सिंह,जीतेन्द्र सिंह पटेल, गोपाल सोनी, राजेश भगत, शैलेन्द्र सिंह बब्लु,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोंदा मंडल के अध्यक्ष विकास कुमार रवि आदि उपस्थित थे. आज 45 से 60 वर्ष के ऊपर लोगों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है साथ ही इमरजेंसी में कम उम्र के भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है लेकिन उनके लिए फॉर्म है वह फॉर्म भरना अति आवश्यक है लोगों को सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सहायता शिविर के माध्यम से किसी को टीका लगाने में परेशानी ना हो उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के गोंदा मंडल, पंडरा मंडल, जगरनाथपुर एवं धुर्वा मंडल की ओर से कैंप लगाया गया. यह सेवा शिविर उक्त मंडलो में चार दिनों तक चलेगा जिसमें हमारे मुख्य मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश , बालमुकुंद सहाय , जिला अध्यक्ष केके गुप्ता , महामंत्री वरुण साहु , एससी मोर्चा के अध्यक्ष रामलगन राम , ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल सोनी , ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश भगत, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बबलू , राजा भट्टाचार्जी, एससी मोर्चा मंत्री राजू रजक , गोंदा मंडल के उपाध्यक्ष भोला नायक , उपाध्यक्ष नितेश सिंह , महामंत्री राजेश कुमार बबन कोषाध्यक्ष संतोष कुमार रवि ,नयन परमार,युवा कार्यकर्ता सागर सिंह , राम प्रकाश सिंह , विशाल जयसवाल , राजेश रजक जी विनय प्रसाद आदि उपस्थित थे.

