रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा एवं जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के सहयोग और आज की सेवा में विशेष सहयोग एलआईसी परिवार की ओर से हिनू चौक के समीप लगभग 300 लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया. साथ ही गेवन रोड बिरसा चौक एवं लीची बागान जगन्नाथपुर, धोबी घाट सेक्टर-5 में जरूरतमंदों के बीच वहां भी लगभग 300 लोगों को खिचड़ी का वितरण कराया गया.
वहीं मंच के पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा के द्वारा जरूरतमंद मजदूरों के बीच खाद सामग्री का वितरण भी किया गया. यह सेवा लगातार 40 दिनों से निरंतर जारी है और आज मंच के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की बैठक हुई उसमें निर्णय लिया गया कि 17 मई तक जब तक लॉकडाउन है तब तक मंच की सेवा यथावत रहेगी.
इस सेवा में मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद बोथरा घेवर चंद नाहटा, संतु लालजी रामपुरिया, मंच के पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन, सुरेश बोथरा, रिशप रामपुरिया, संजय सुल्तानिया, प्रमोद बोथरा, एलआईसी परिवार ने हिनू चौक के समीप मंच के कार्यकर्ताओं के साथ एलआईसी परिवार ने भी वितरण में सहयोग किया सेवा में पूनम शर्मा, पावन बेंगरा , प्रसून सेनगुप्ता राकेश कुमार सिंह, प्रशांत टोप्पो, रामजी, राकेश कुमार, अनूप शर्मा, सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.

