रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के पांच प्रमुख मंदिरों एवं शिवहर जिले के बागमती नदी एवं देकुली धाम मंदिर से मिट्टी इकट्ठा करके अयोध्या भेजी जा रही है. सीतामढ़ी में मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के अगुवाई में सीतामढ़ी के प्रमुख पांच मंदिरों से मिट्टी इकट्ठा कर ली गई है.
जानकी जन्मभूमि सीतामढ़ी एवं शिवहर की ये मिट्टी अयोध्या में बननेवाले राम मंदिर के शिलान्यास एवम भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.
सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर, जानकी स्थान स्थित जानकी मंदिर, हलेश्वर स्थान मंदिर, पंथपाकड़ मंदिर एवम बगही धाम मंदिर से मिट्टी एकत्रित किया गया है.
वहीं जानकी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया गया. वहीं शिवहर के देकुली धाम में विश्व हिंदू परिषद के अशोक उपाध्याय ने विधिवत ढंग से पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए मिट्टी को संजोया.
अब अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज और महासचिव चंपत राय को यह मिट्टी सौंपा जाएगा, जो 5 अगस्त होने वाले भूमि पूजन में ये मिट्टी शामिल रहेंगी.

