BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां के धर्मांतरण से आहत बेटे ने कुएं में कूदकर दी जान मृत्यु के पश्चात भी मिशनरी प्रार्थना के माध्यम से भी मृतक को किया जा रहा था जिंदा करने का प्रयास

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
संदिग्ध हालात में दो साधुओं की मौत, एक गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter


चतरा. झारखंड के चतरा जिले में जोरी-वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र स्थित कटैया पंचायत के पन्नाटांड रविदास टोला में अपने परिजनों के द्वारा ईसाई धर्म अपनाने की बात से आहत होकर बेटे ने कुएं में कूदकर जान दे दी. दरअसल पन्नाटाड रविदास टोला के कमलेश दास के एक 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दास ने शुक्रवार की देर शाम कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. बताते हैं कि युवक के शव को कुएं से निकालने के बाद ईसाई धर्म के प्रार्थना के माध्यम से मृत युवक को जीवित करने का प्रयास काफी घंटो तक किया जाता रहा. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वशिष्ठ नगर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस घटना को जहां लोग धर्मांतरण से जोड़कर बता रहे हैं. वहीं पुलिस इस मामले से इत्तेफाक नहीं रखती. गांव के लोगों की माने तो सूरज इन दिनों अपनी मां के ईसाई धर्म में संलिप्तता का खासा आक्रोशित था तथा मिशनरियों द्वारा गांव के लोगों को गुमराह कर धर्मांतरण कराने की बात को लेकर इसका लगातार विरोध कर रहा था. कहते हैं कि पिछले एक महीने से इस बात को लेकर सूरज डिप्रेशन में चला गया था. घर के लोग बच्चे का मानसिक संतुलन बिगड़ने की बात समझ कर उसका इलाज ईसाई धर्म के प्रार्थना के माध्यम से करने का काम कर रहे थे. जिसके कारण बच्चे का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ता चला गया और उसने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर डाली. सूरज के द्वारा गांव के लोगों से धर्मांतरण का विरोध करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की भी बात बताई जा रही है.सूरज हंटरगंज कॉलेज के इंटर का छात्र था. ग्रामीण बताते हैं कि बाहरी लोगों के साथ मिलकर कुछ स्थानीय लोग पैसे का लोभ लालच देकर पन्नाटांड में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उत्प्रेरित कर रहे है. पन्नाटाड़ टोला 12 घरों के करीब एक सौ लोगों की आबादी वाला टोला है. जहां गरीब मजदूर तबके के लोग निवास करते हैं और इनकी गरीबी व आर्थिक तंगी का लाभ उठाकर ईसाई मिशनरी के लोग उन्हें धर्म परिवर्तित करने के लिए बाध्य कर रहे हैं. इधर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक के पेट में अपराधियों ने मारी दो गोलियां, नाजुक अवस्था में रिम्स रेफर

Next Post

नए साल का पहला मिशन, isro ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह,अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और मोदी की फोटो

Next Post
ISRO 27 मिनट में 14 उपग्रह करेगा लॉन्‍च

नए साल का पहला मिशन, isro ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह,अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और मोदी की फोटो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d