रांची:- झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को रांची के सदर अस्पताल में कोविड-19 का वैक्सीन लिया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है .लोगों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सही ढंग से पालन करनी चाहिए और सरकारी निर्देशों के अनुसार वैक्सीनेशन भी लेना चाहिए.
विधानसभा अध्यक्ष पूर्व विधायक विष्णु भैया से रिम्स जाकर मुलाकात की और और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां लेते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन के लिए कामनाएं भी की है.

