BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदस्यों की हरकतों से स्पीकर आहत, कहा,षड़यंत्र के तहत सदन को बाधित करना ठीक नहीं

by bnnbharat.com
March 20, 2020
in Uncategorized
सदस्यों की हरकतों से स्पीकर आहत, कहा,षड़यंत्र के तहत सदन को बाधित करना ठीक नहीं

सदस्यों की हरकतों से स्पीकर आहत, कहा,षड़यंत्र के तहत सदन को बाधित करना ठीक नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की हरकतों से विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो काफी आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह षड़यंत्र कर सदन को बाधित करना सही बात नहीं है. इस तरह की बातें सदन की कार्रवाई में असुविधा पैदा करती है.सदन में सरकार पहुंची हुई है उनकी बातों को भी सुनना चाहिए. इन हरकतों से जनमुद्दों के सवालों का समाधान नहीं हो पाता है.

विधानसभा अध्यक्ष महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए हम नहीं आते हैं. सदन में गतिरोध नहीं आने देना चाहिए. इस तरह की हरकत सदन को आहत करने वाला है. उन्होंने पक्ष व विपक्ष दोनों सदस्यों को कहा कि आप सभी आत्म चिंतन करें तो जवाब आपलोगों को खुद ही मिल जायेगा.

सदन में माफी मांगे सीपी सिंह, गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे

शून्यकाल शुरू होते ही सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. सीपी सिंह माफी मांगे, गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगने शुरू हो गये. सारा सत्ता पक्ष वेल में आ गये. इधर, विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष को लगातार आसन पर जाने का आग्रह कर रहे थे. हो-हंगामे के बीच विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सीपी सिंह वरीय सदस्य हैं, लंबा अनुभव रहा है. उन्हें इस तरह की हल्की बातें नहीं करनी चाहिए. इसके लिए उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए.

उन्होंने भानु की हरकतों पर भी एतराज जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव लाया जाना चाहिए. इसके बाद ध्यानाकर्षण शुरू हुआ. ध्यानाकर्षण शुरू होते ही सीपी सिंह को माफी मांगने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष पुन: वेल पर आ गये और हंगामा शुरू कर दिया. वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सदन में इसका जम कर विरोध किया. उन्होंने कहा कि सीपी सिंह सदन से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि वे जानबूझ कर इस तरह की बातें करते हैं, इसके पहले भी उन्होंने इस तरह की बातें कर चुके हैं. उनकी बातें भावनाओं को आहत करने वाली है. उन्होंंने सदन की कार्रवाई को पूरी तरह से डिस्टर्ब कर दिया है. वहीं, प्रदीप यादव ने कहा कि राहुल गांधी पर राजनीतिक टिप्पणी की जा सकती है लेकिन, इस तरह की बातें करना एक गाली के समान है. सीपी सिंह जी को माफी मांगनी चाहिए.

किसी को कुछ भी बोल दीजिएगा?

सीपी सिंह द्वारा राहुल गांधी पर टिप्पणी किये जाने पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम का तेवर काफी तल्ख दिखा.

कहा कि आप किसी को भी कुछ नाम से पुकार दीजिएगा. इस तरह की बातों को लेकर नेता को खेद प्रकट करना चाहिए.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SP ने CSP संचालक से रूपये लूट का किया खुलासा

Next Post

हनवारा को प्रखण्ड बनाने की मांग तेज

Next Post
हनवारा को प्रखण्ड बनाने की मांग तेज

हनवारा को प्रखण्ड बनाने की मांग तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d