BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

by bnnbharat.com
April 21, 2020
in समाचार
अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

अब्बास नकवी ने कहा, धर्म निरपेक्षता व सौहार्द देशवासियों का जज्बा, घरों में ही करें इबादत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि धर्म निरपेक्षता और सौहार्द भारत और भारतवासियों के लिए ‘राजनीतिक फैशन’ नहीं, बल्कि ‘परफेक्ट पैशन’ (सटीक जज्बा) है.

उन्होंने कहा कि इसी समावेशी संस्कार और पुख्ता प्रतिबद्धता ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को अनेकता में एकता के सूत्र में बांधकर रखा है.

एकता की ताकत कमजोर नहीं

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों सहित देश के सभी नागरिकों को संवैधानिक, सामाजिक, धार्मिक अधिकार की संवैधानिक एवं नैतिक गारंटी है.

उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में हमारी अनेकता में एकता की ताकत कमजोर नहीं हो सकती. हमें सतर्क और एकजुट होकर ऐसी ताकतों के दुष्प्रचार को परास्त करना है.

भड़काऊ बातों एवं अफवाह फैलाने वालों से सजग रहने का आह्वान

नकवी ने फेक न्यूज (फर्जी खबरें), भड़काऊ बातों एवं अफवाह फैलाने वालों से सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस षड़यंत्र से हमें होशियार रहना चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में सभी नागरिकों की सलामती के लिए काम हो रहा है. इस तरह की साजिश से कोरोना के खिलाफ देश की सामूहिक जंग को कमजोर नहीं होने देना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट होकर धर्म, क्षेत्र, जाति की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है.

रमजान के पवित्र महीने में घरों में ही रह कर इबादत

नकवी ने कहा कि देश के सभी मुस्लिम धर्मगुरु, इमाम, धार्मिक-सामाजिक संगठनों एवं भारतीय मुस्लिम समाज ने संयुक्त रूप से 24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के पवित्र महीने में घरों में ही रह कर इबादत करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के कहर के कारण रमजान के पवित्र महीने में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाए रखें. नकली ने लोगों से उनके घरों में ही रहकर इबादत करने व बंद को पूर्ण समर्थन देने की बात कही.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटरी पर चलकर घर लौट रहे थे मजदूर, ट्रेन से कटकर दो की मौत

Next Post

शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन बाद किया मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Next Post
शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन बाद किया मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन बाद किया मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d