BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों के हित में काम कर रही है प्रदेश सरकार- विधायक

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
किसानों के हित में काम कर रही है प्रदेश सरकार- विधायक
Share on FacebookShare on Twitter


जिले के लगभग 8 हजार किसान हुए लाभान्वित

शिवपुरी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अतंर्गत फसल बीमा भुगतान कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को उज्जैन में किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅफ्रेन्सिंग द्वारा प्रदेश के 22 लाख किसान को 4688 करोड रूपये का एक क्लिक कर भुगतान किया. मुख्यमंत्री चौहान के राज्य स्तरीय उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ जहां सभी ने मुख्यमंत्री जी केे संबोधन को सुना.

फसल बीमा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिले के लगभग 8 हजार किसानों को लाभ मिला है. शेष किसानों को भी लाभ दिया जाएगा. जिले के लगभग 8 हजार किसानों को 5 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है.

विधायक रघुवंशी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मप्र में फसल बीमा की शर्तो का सरलीकरण किया है. किसानों के हित में प्रदेश सरकार काम कर रही है. उन्होने कहा कि जिले के किसान शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए आगे आये. योजनाओ का लाभ प्रदान करने के लिए शासन एवं प्रशासन किसानों के साथ है.

उन्होंने कहा कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र की पानी समस्या का निदान किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है. जिसके तहत गुना-श्योपुर से निकलने वाली कूनो नदी पर श्योपुर एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बीच इस डेम के निर्माण किया जाएगा. इस डेम का निर्माण होने से बदरवास, कोलारस सहित शिवपुरी एवं पोहरी क्षेत्र की 7 लाख बीघा जमीन को नहर के माध्यम से सिंचित किया जाएगा. कूनो नदी पर बनने वाले डेम की योजना प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मास्टर प्लान में सम्मिलित की जा चुकी है. इसका प्रथम सर्वे किया जा चुका है. तकनीकी सर्वे हेतु भी एक करोड़ 14 लाख रूपए की स्वीकृति दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि कोलारस क्षेत्र के पेयजल के निराकरण के लिए नलजल योजना के माध्यम से 842 ग्रामों को लाभाविंत किया जाएगा.

इस मौके पर विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, कृषि विभाग के उपसंचालक यू.एस.तोमर, सहायक संचालक नरेश मीणा, शैलेन्द्र घड़ईया, किरण रावत, जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस का बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ पोल-खोलो अभियान 20 सितंबर को

Next Post

रांची रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण पर रहा फोकस

Next Post
रांची रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण पर रहा फोकस

रांची रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण पर रहा फोकस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d