BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है

साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है.

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है

राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉक डाउन में कोई राज्य में भूखे न रहे इस हेतु झारखंड सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,81,333 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है. वहीं नन पीडीएस के तहत 2,33,086 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 92,25,069 लोगों को खाना खिलाया गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैम्पों में 2,05,598 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है. एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स के विभिन्न टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर 34,86,996 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है.

सरकार राज्य के बाहर फंसे 9,30,019 लोगों की सहायता का कर रही प्रयास

विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के संक्रमण से देश में 3 मई तक चलने वाले लॉक डाउन के वजह से झारखंड के कई लोग राज्य के बाहर फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है. श्रम विभाग द्वारा जारी किए गए टॉल फ्री नम्बर्स पर अबतक 31,491 कॉल्स प्राप्त हुए हैं जिसमें राज्य के बाहर 9,30,019 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है. इनमें 13,465 जगहों पर 6,27,862 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 12,573 जगहों पर फंसे 4,80,220 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक हर स्तर से मदद पहुंचाई जा सके.

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र लोगों की सहायता के लिए कर रहा कार्य

राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है. नियंत्रण केंद्र में अब तक कुल 65,382 कॉल आए जिसमें 40,237 कॉल्स कोरोना से संबंधित है. 19,560 मामलों को नियंत्रण केंद्र में ही निष्पादित कर दिया गया। 20,677 मामले की कार्रवाई हेतु संबंधित जिलों एवं विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है. इनमें से अबतक 15,430 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है. शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है. नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 10,466, विधि व्यवस्था से संबंधित 987, चिकित्सा से संबंधित 1,113, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 1,101 एवं अन्य 1,763 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.

राज्य सरकार द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन, लाभुकों तक पहुंचाने का किया जा रहा कार्य

राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह का पेंशन लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में 20,17,978 लोगों को पेंशन दिया जाना है जिसमें से मार्च माह का 18,56,001 लोगों तक पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है वहीं अप्रैल माह में भी 20,19,840 लोगों को पेंशन दिया जाना है जिसमें से अब तक 12,88,851 लोगों को पेंशन दिया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रमजान को लेकर मानगो में शांति समिति की बैठक

Next Post

प्रवासी मजदूरों व छात्रों को अविलंब राहत पहुंचाने या सुरक्षित झारखंड लाने की मांग

Next Post
प्रवासी मजदूरों व छात्रों को अविलंब राहत पहुंचाने या सुरक्षित झारखंड लाने की मांग

प्रवासी मजदूरों व छात्रों को अविलंब राहत पहुंचाने या सुरक्षित झारखंड लाने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d