BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर दिन साम्प्रदायिक निर्णय लेने वाली राज्य सरकार अपने गिरेबां में झांके: अरुण उरांव

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in समाचार
हर दिन साम्प्रदायिक निर्णय लेने वाली राज्य सरकार अपने गिरेबां में झांके: अरुण उरांव

हर दिन साम्प्रदायिक निर्णय लेने वाली राज्य सरकार अपने गिरेबां में झांके: अरुण उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार कोरोना संकट से देश को बाहर निकालने के लिये जी जान से लगी है.

केंद्र सरकार मरकज में शामिल जमाती लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाना चाहती है. ऐसे में साम्प्रदायिकता की रोटी सेंकने वाले लोग उन्हें गुमराह करने में लगे हैं. ऐसे लोगों को उनकी जिंदगी प्यारी नहीं है.

अरुण ने कहा कि आज मोदी की दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि भारत दुनिया के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है. विश्व आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की प्रशंसा कर रहा.

उरांव ने कहा कि रामेश्वर उरांव अपने बयानों से अपनी विफलता छिपाना चाहते हैं. पूरे प्रदेश में गरीबों तक राशन नहीं पहुंच रहा, लोग राशन के अभाव में भूखे सोने को विवश हैं.

केंद्र सरकार ने गरीबों के लिये जो तीन माह के राशन उपलब्ध कराए हैं वह जरूरत मंदों, गरीबों तक नहीं पहुंच रहे. राज्य के पदाधिकारी राशन वितरण के संबंध में असंवैधानिक निर्णय ले रहे. यह सब सरकार की विफलता को दर्शाता है.

अरूण ने कहा कि हेमंत सरकार साम्प्रदायिक तुष्टिकरण में आकंठ डूबी है. अधिकारियों की पोस्टिंग में मजहब देखा जा रहा. अपराधियों पर कार्रवाई में मजहब देखा जा रहा, लॉकडाउन के नियमों के पालन में मजहब देखा जा रहा, मजदूरों को बस से भेजने में मजहब देखा जा रहा, कोरोना संक्रमण के इलाज को मजहब प्रभावित कर रहा.

उन्होंने कहा कि लोहरदगा में सीएए समर्थन रैली पर पथराव की घटना हो, सिसई में आदिवासी की हत्या हो या कोरोना संकट के बीच के निर्णय हों, राज्य सरकार का साम्प्रदायिक चेहरा खुलकर सामने आया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में 170 कोरोना हॉटस्पॉट है, सभी को तीन जोन में बाटे जाने की है योजना: स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post

आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

Next Post
आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

आकस्मिक खाद्यान्न निधि योजना के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए गए 10-10 हजार रुपए: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d