गुमला जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया
रांची:- भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय ललित उरांव नगर भवन गुमला में जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इससे पहले दिलीप सैकिया का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.
बैठक में जिला कार्यसमिति का सौभाग्य रहा कि संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री झारखंड प्रभारी व असम के मंगलदेई लोकसभा के सांसद दिलीप सैकिया जी मुख्य रूप से उपस्थित थे. सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप सैकिया ने वीर बजरंगबली की धरती व अल्बर्ट एक्का की धरती को नमन किया. उन्होंने कहा मेरा झारखंड प्रभारी के रूप में पहला संगठन का जिला कार्यसमिति बैठक में आना हुआ है, यहां के कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित व अनुशासित हैं.उन्होंने कहा भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल में जिस प्रकार 5 पंखुड़ी होते हैं उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ता पंच निष्ठा से भारत माता के प्रति समर्पित होकर कार्य करते हैं
पंच निष्ठा हमें सब स्पर्शी- सर्वव्यापी बनाता है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को मजबूत करने की ताकत देता है ,एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना हर भाजपा कार्यकर्ता को पूरा करना है. भारत को हमेशा अखंड बनाना है उन्होंने कार्यकर्ता से सजग कार्यकर्ता के रूप में बूथ पर मजबूती से रहने की नसीहत दी. दिलीप सैकिया जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोला भाजपा राष्ट्रीयता पर विश्वास करती है ,कांग्रेस में परिवारवाद है उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 साल से एक ही परिवार के हैं. जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 सालों में 9 हुए हैं झारखंड में सत्ता में आने के बाद प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं रहा है पिछले 1 सालों में राज्य बैक टू पवैलियन हो गया है .
सरकार समाज को तोड़ने में लगी है चारों ओर हत्या, बलात्कार ,महिला उत्पीड़न बढ़ा है हम सभी संकल्पित होकर पुनः 2024 में दोबारा सत्ता हासिल कर जनसेवा करेंगे. महा ठग बंधन के विरुद्ध भाजपा बूथ तक कार्यक्रम कर जनता को सचेत करेगी. उन्होंने गुमला जिला के कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गुमला पूरे राज्य में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाए इसके लिए आप लोग पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर काम करें वे पूरे झारखंड के कार्यकर्ताओं के बीच 24 घंटे सातों दिन उपस्थित
उन्होंने कहा मोदी जी के शासनकाल में बिचौलियों का जमाना खत्म हो गया है आगामी 25 दिसंबर को मोदी जी देश के नौ करोड़ किसानों को सीधे उनके खाते में अट्ठारह हजार करोड़ ट्रांसफर करने वाले हैं, इससे किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होने वाले हैं यह मोदी राज में ही संभव हो पाया है. कार्यसमिति के बैठक को स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत जी ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है.
बैठक में मुख्य रूप से संसद सुदर्शन भगत,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ,डॉक्टर अरुण उरांव ,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, बालमुकुंद सहाय ,जिला संगठन प्रभारी बब्बन गुप्ता ,बिंदेश्वर उरांव, जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा, जिला महामंत्री सत्यनारायण पटेल, निर्मल गोयल,भिखारी भगत , सरोज केसरी, अशोक उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ,सविंद्र कुमार सिंह, प्रदीप प्रसाद ,सुजीत नंदा यशवंत सिंह जगनारायण सिंह ,विपिन बिहारी सिंह, शैल मिश्रा, निर्मल कुमार ,देवेंद्र लाल उरांव, मुख्तार आलम ,आफताब आलम लाडले ,शक्ति साहू, मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ,विनोद कुमार, रविंद्र सिंह ,गौरी किंडो ,सोनामणि देवी लक्ष्मीकांत बड़ाईक ,सुषमा गुप्ता सावित्री मेहता, निरंजन सिंह शमीम खान, गौरी किंडो ,संतोष सिंह, शकुंतला उरांव, गोपाल निधि सहित जिला कार्यसमिति सदस्य सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री बैठक में उपस्थित थे. बैठक का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष लालमोहन साहू ने किया.

