BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

रघुवर दास की सरकार ने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसका फायदा प्रदेश को मिला है : संजय सेठ

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in Uncategorized
रघुवर दास की सरकार ने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसका फायदा प्रदेश को मिला है : संजय सेठ

रघुवर दास की सरकार ने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसका फायदा प्रदेश को मिला है : संजय सेठ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा है कि बीते 5 वर्षों में मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने स्थाई सरकार दिया. इसका एक बड़ा फायदा हुआ कि रोजगार के क्षेत्र में पूर्व से छाई मंदी का दौर खत्म हुआ. महज 5 वर्षों में 32 लाख युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा गया. एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई. उनमें भी पंचानवे फीसदी से ज्यादा स्थानीय युवा थे.

इसके अलावा कौशल विकास के जरिए अब तक 1 लाख 90 हजार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया. दो लाख से ज्यादा सखी मंडलों के माध्यम से 2000000 से भी ज्यादा बहनों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए.

संजय सेठ ने कहा की मोमेंटम झारखंड के जरिए फूड प्रोसेसिंग टेक्सटाइल एवं अन्य निजी क्षेत्रों में 68000 से ज्यादा युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार से जोड़ा गया जबकि 200000 को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिले.

इतना ही नहीं, मुद्रा लोन के जरिए 15 लाख से ज्यादा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए. सार्वजनिक उपक्रमों के जरिए 10000 युवाओं को नौकरी दी. उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में रघुवर दास जी की सरकार ने जो कार्य संस्कृति विकसित की उसका फायदा प्रदेश को मिला है, बेरोजगारी में कमी आई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोगों से चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Next Post

रघुवर सरकार ने किया है बिचौलियों पर अंकुश लगाने का भी काम : ज्योतिश्वर सिंह

Next Post
रघुवर सरकार ने किया है बिचौलियों पर अंकुश लगाने का भी काम : ज्योतिश्वर सिंह

रघुवर सरकार ने किया है बिचौलियों पर अंकुश लगाने का भी काम : ज्योतिश्वर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d