रांची: कोरोना महामारी का प्रकोप राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में जारी है. जिसके चपेट में झारखंड के कई पुलिसकर्मी भी आ चुके हैं. कोरोना प्रकोप के शुरुआती दौर में ही झारखंड के कई पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ गए थे और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा था. लेकिन अब इन आंकड़ों में कमी आई है और मौजूदा समय में महज 872 पुलिसकर्मी ही कोरोना से संक्रमित है. अभी तक 2761 पुलिसकर्मी कोरोना से ठीक हो चुके हैं.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि 23 अगस्त तक झारखण्ड राज्य में 3640 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसमें से 2761 ठीक हो चुके हैं. मौजूदा समय में झारखंड में 872 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं. जिसमें पुलिस अधीक्षक 03, अपर पुलिस अधीक्षक 02, पुलिस उपाधीक्षक 14, पुलिस निरीक्षक स्तर के 39 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 219 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 6 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 310 पदाधिकारी, आशु0 स0अ0नि0 स्तर के 07, हवलदार – 403, आरक्षी/चालक- 2463, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी- 118 एवं गृहरक्षक-49 शामिल हैं.
अभी तक पूरे झारखण्ड राज्य में कोरोना से संक्रमित 7 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है.

