BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला अत्याचार एवं विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
100 में 85 पैसे की लूट कराने वाली कांग्रेस, रेल भाड़े के नाटक से नहीं हो सकता प्रायश्चित: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से किया सख्त कार्रवाई का आग्रह

रांची: प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की एवं राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं गिरती कानून व्यवस्था पर एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं रांची की महापौर आशा लकड़ा शामिल थे.

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है. पूरे प्रदेश में भय एवं आतंक का वातावरण है. बलात्कार एवं महिला अत्याचार की घटनाएं चरम पर है.

उन्होंने कहा कि इसे बताने के लिये 10 महीने के आंकड़े काफी हैं. अबतक प्रदेश भर में 1200 से ज्यादा इस सरकार में बलात्कार की घटनाएं घटी हैं. प्रतिदिन 5 बलात्कार और हत्या की घटनाएं आम बात हो गई है.

उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण की दम्भ भरने वाली सरकार में बलात्कार और हत्या की सर्वाधिक शिकार आदिवासी और दलित समाज की नाबालिग बेटियां हैं.

प्रकाश ने कहा कि चाहे वह गिरिडीह जिलान्तर्गत राजधनवार की घटना जिसमें जांच की लापरवाही पर उच्च न्यायालय ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई है, चाहे रांची पुलिस गेस्ट हाउस की घटना हो, जिसपर स्वयं राज्यपाल महोदया ने संज्ञान लिया.

मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र बरहेट की आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या या दूसरे दिन राज्य की उपराजधानी में 5वीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राज्य को बहुत शर्मसार किया है.

प्रकाश ने कहा कि राज्य में उग्रवाद, हत्या, लूट, डायन प्रताड़ना,अपहरण, दहेज हत्या की घटनाओं में भी बृद्धि हुई है. इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार की मंशा ऐसे अपराधों को रोकने की नहीं है.

प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं गिरती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया को इन बातों से अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुझे बचपन में बहुत तंग किया गया था: तरुण खन्ना

Next Post

लाखों केस आने पर भी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है, तो फिर कब माना जाएगा: सत्येन्द्र जैन

Next Post
अगले दो हफ्ते में आ सकता है कोरोना का डाउन ट्रेंड: सत्येंद्र जैन

लाखों केस आने पर भी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है, तो फिर कब माना जाएगा: सत्येन्द्र जैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d